♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विधानसभा में गूंजा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का मामला, विभागीय जांच के आदेश

21 लाख रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता पर शिकंजा, दोषियों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई

अनूप बड़ेरिया

मनेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कथित वित्तीय अनियमितताओं का मामला अब विधानसभा तक पहुंच गया है। विधानसभा में मुद्दा उठने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच प्रारंभ कर दी है।

मामले को लेकर पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल के विरुद्ध उच्च स्तरीय शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद विधायक कविता प्राण लहरे ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से इस मुद्दे को उठाया, जिसके बाद विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी।

विधानसभा में प्रस्तुत विभागीय टीप के अनुसार, वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में लगभग 21 लाख रुपये की सामग्री एवं व्यय से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर महिला एवं बाल विकास संचालनालय ने जिला कलेक्टर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

कलेक्टर द्वारा जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद विभाग ने तत्कालीन जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा। विभागीय दस्तावेजों के अनुसार प्रस्तुत जवाब एवं अभिलेख संतोषजनक नहीं पाए जाने पर विभागीय जांच संस्थित (आरंभ) कर दी गई है।

विधानसभा में प्रस्तुत प्रतिवेदन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विभाग ने इस बात का भी खंडन किया है कि शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। विभाग के अनुसार शिकायत प्राप्त होते ही जांच की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई थी और वर्तमान में विभागीय जांच जारी है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कथित अनियमितताओं का मामला विधानसभा तक पहुंचने के बाद अब पूरे प्रदेश का ध्यान इस जांच पर केंद्रित हो गया है। सभी की निगाहें विभागीय जांच की अंतिम रिपोर्ट और दोषियों के विरुद्ध होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close