♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कोरिया में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने जारी किया तहसीलदार-नायब तहसीलदारों का तबादला आदेश

सोनहत, पोड़ी (बचरा), बैकुण्ठपुर और पटना तहसील में बदले दायित्व, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट

कोरिया। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रोक्तिमा यादव ने जिले की राजस्व व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। 17 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार पूर्व कार्य विभाजन आदेश को अधिक्रमित करते हुए कई अधिकारियों के दायित्वों में परिवर्तन किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार मुकुंददेव प्रसाद यादव को तहसीलदार पोड़ी (बचरा) से स्थानांतरित कर तहसीलदार सोनहत नियुक्त किया गया है। वहीं संजय कुमार राठौर को सोनहत से स्थानांतरित कर तहसीलदार पोड़ी (बचरा) का दायित्व सौंपा गया है।

इसी क्रम में रोशनी तिर्की, जो अब तक तहसीलदार बैकुण्ठपुर के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें तहसीलदार पटना पदस्थ किया गया है। बैकुण्ठपुर में नायब तहसीलदार शुभम कोरले को प्रभारी तहसीलदार बैकुण्ठपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश के तहत सिराज अहमद, जो नायब तहसीलदार पोड़ी (बचरा) के पद पर पदस्थ थे, उन्हें नायब तहसीलदार बैकुण्ठपुर नियुक्त किया गया है। वहीं प्रीति भगत (नायब तहसीलदार सोनहत) तथा अभिमन्यु पाण्डेय (प्रभारी नायब तहसीलदार पटना एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख) को उनके वर्तमान दायित्वों पर यथावत बनाए रखा गया है।

कलेक्टर रोक्तिमा यादव द्वारा जारी इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य राजस्व कार्यों में तेजी लाना, कार्यालयीन व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा आम नागरिकों को समयबद्ध एवं बेहतर राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराना बताया गया है। आदेश पर कलेक्टर के डिजिटल हस्ताक्षर हैं और इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस प्रशासनिक बदलाव के बाद संबंधित तहसीलों में अधिकारी नए दायित्वों के साथ कार्यभार संभालेंगे, जिससे जिले की राजस्व व्यवस्था में और अधिक गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close