
भाजपा जिला कोरिया की आवश्यक बैठक सम्पन्न,संगठनात्मक कार्यक्रमों की हुई विस्तृत समीक्षा
लाल दास महंत कल्ला
कोरिया/भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया की आवश्यक बैठक आज भाजपा जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मंडलवार संगठनात्मक समीक्षा करते हुए बूथ समितियों के गठन, शक्ति केंद्र बैठकों की तैयारी, मंडल स्तर पर विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के गठन तथा आगामी माह के संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष श्री देवेंद्र तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री कृष्णबिहारी जायसवाल के साथ जिला जिला पदाधिकारी एवं मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे। प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक मंडल की बैठक के तत्काल बाद उपस्थित एवं अनुपस्थित पदाधिकारियों की जानकारी जिला कार्यालय को भेजी जाएगी। इसी प्रकार जिला स्तर की बैठकों में उपस्थित एवं अनुपस्थित जिला पदाधिकारियों की जानकारी भी प्रदेश कार्यालय को प्रेषित की जाएगी।
बैठक में मंडल अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ शक्ति केंद्र बैठकों, ‘मन की बात’ कार्यक्रम तथा बूथ समिति की नियमित बैठकों के सफल आयोजन हेतु विस्तृत कार्ययोजना भी तैयार की गई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल , बसंत राय, अनिल साहू, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, जिला मंत्री शिवकुमारी सोनपाकर, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जिला कार्यालय मंत्री मंजू जिवनानी, सह कार्यालय मंत्री मनोज साहू, मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव, दीपा विश्वकर्मा, किशोर सिरदार, संजय चिकनजूरी, राजाराम राजवाड़े, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र साहू, कुबेर साहू,जनपद सदस्य रंजीत मंडल, महामंत्री सत्यम साहू, सुरेश राजवाड़े, डॉ भुवन साहू सहित पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।




