♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे व प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कोरिया कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका

“छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ना अपराध नहीं हो सकता” — प्रदीप गुप्ता

अनूप बड़ेरिया

बैकुंठपुर (कोरिया)। छात्र एवं युवाओं के समर्थन में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया ने जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में बैकुंठपुर के कुमार चौक में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जिला कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया कि छात्र-युवा हितों से जुड़े मुद्दों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के सांसदों एवं वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि देशभर में छात्र और युवा अपने भविष्य एवं अधिकारों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। ऐसे समय में उनके समर्थन में खड़े कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी यह दर्शाती है कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि “छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ना अपराध नहीं हो सकता। शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर कार्रवाई लोकतंत्र की भावना के विपरीत है और कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है।”

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई आगे भी पूरी मजबूती के साथ जारी रखेगी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अंबिका सिंहदेव, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, प्रदेश संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, महामंत्री बृजवासी तिवारी, मुख्तार अहमद, हेमसागर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े, आशीष यादव, लल्ला शैलेन्द्र सिंह, अजय सिंह, काकू सरदार, सुरेंद्र तिवारी, दीपक गुप्ता, गणेश राजवाड़े, भूपेंद्र यादव, चंद्रप्रकाश राजवाड़े, संगीता राजवाड़े, फरोग, वसीम खान, परेश सिंह, आशीष डबरे, अंकित गुप्ता, रामकृष साहू, विजय चक्रधारी, संतोष गोयन, सौरभ गुप्ता, सुमन दुबे, रियाजउद्दीन, विक्रांत सिंह, राजू भगत, अज़ीमुल्ला खान, रमेश देवांगन, रकीब बेगम, अर्पित गुप्ता, सत्य नारायण मोदी, शशि मांझी, जीतू गुप्ता, असद इराकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close