♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सवाल पूछना लोकतंत्र है, इसे दोगलापन बताना भाजपा की हताशा ….वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने  डेटा सुरक्षा, राष्ट्रीय संसाधनों और आर्थिक एकाधिकार पर उठाए सवाल….

 

 

रायगढ़। राष्ट्रीय हितों और जनता के संसाधनों पर सवाल उठाना विपक्ष का संवैधानिक दायित्व है। सरकार की नीतियों की आलोचना को देशविरोध या दोगलापन बताना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। यह कहना है प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजय देवांगन का। उन्होंने रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा राहुल गांधी और कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों को निराधार, भ्रामक और राजनीतिक पूर्वाग्रह से प्रेरित बताया। कांग्रेस ने कहा कि देशभक्ति का अर्थ सरकार के हर फैसले का समर्थन करना नहीं, बल्कि राष्ट्रीय हितों से जुड़े सवालों पर जवाबदेही सुनिश्चित करना भी है।

उद्योगपतियों के हितों पर सवाल उठते ही देशभक्ति की दुहाई क्यों?
संजय देवांगन ने कहा कि कांग्रेस का विरोध किसी उद्योगपति के कारोबार या निवेश से नहीं है। पार्टी की चिंता आर्थिक शक्ति और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रभाव के अत्यधिक केंद्रीकरण को लेकर है। खेत-खलिहान, फसल, गोदाम, जल, जंगल, जमीन से लेकर एयरपोर्ट, बंदरगाह और इंटरनेट तक देश के संसाधनों और बाजार में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा बनी रहनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि बड़े कारोबारी समूहों की बढ़ती भूमिका पर सवाल उठते ही भाजपा नेताओं को आपत्ति क्यों होने लगती है? यदि कांग्रेस के सवाल गलत हैं, तो भाजपा को राजनीतिक आरोप लगाने के बजाय तथ्यों के साथ जवाब देना चाहिए।
स्टारलिंक जैसी सेवाओं पर भी जरूरी है जवाबदेही
विदेशी सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं के विस्तार का उल्लेख करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि डेटा सुरक्षा, लाइसेंसिंग, राष्ट्रीय सुरक्षा और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा जैसे मुद्दों पर सवाल उठाना स्वाभाविक है। इन विषयों का समाधान पारदर्शी नीतियों, स्पष्ट नियमों और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था से होना चाहिए। कांग्रेस तकनीक, निवेश या विकास की विरोधी नहीं है, बल्कि ऐसी व्यवस्था चाहती है जिसमें विकास का लाभ आम नागरिकों और छोटे कारोबारियों तक पहुंचे तथा किसी कंपनी को राजनीतिक निकटता के आधार पर अनुचित लाभ न मिले।
राहुल गांधी का सवाल, एकाधिकार नहीं समान अवसर
देवांगन ने कहा कि राहुल गांधी लगातार आर्थिक असमानता, पूंजी के केंद्रीकरण और आम नागरिकों के हितों से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं। विदेशी निवेश हो या स्वदेशी उद्योग, सभी के लिए नियम समान होने चाहिए। राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा संरक्षण के मानक भी किसी कंपनी के नाम या राजनीतिक संबंधों के आधार पर तय नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के बाजार में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और जनता के संसाधनों पर जनता का अधिकार सुनिश्चित करना जरूरी है।
पहले रायगढ़ की समस्याओं पर ध्यान दें वित्त मंत्री
कांग्रेस प्रवक्ता ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्रीय मुद्दों पर राजनीतिक बयानबाजी करने के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं पर भी गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने औद्योगिक कंपनियों से उड़ने वाली धूल से प्रभावित जनजीवन, खराब सड़कों के कारण हो रही दुर्घटनाओं, जंगलों की कटाई, बढ़ती गर्मी और प्रदूषित होते नदी-तालाबों व नालों का मुद्दा उठाया। देवांगन ने कहा कि गिरते भूजल स्तर और प्राकृतिक संसाधनों के क्षरण पर भी ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि रायगढ़ की जनता को स्वच्छ वातावरण, सुरक्षित सड़कें और संरक्षित जलस्रोत चाहिए। इन समस्याओं के समाधान के लिए सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

आरोपों के बजाय तथ्यों से जवाब दे भाजपा
संजय देवांगन ने कहा कि डेटा सुरक्षा, राष्ट्रीय संसाधनों के उपयोग और आर्थिक एकाधिकार की आशंकाओं जैसे गंभीर विषयों पर जवाब देने के बजाय कांग्रेस पर आरोप लगाना उचित नहीं है। देशभक्ति किसी एक राजनीतिक दल की जागीर नहीं है और उद्योगपतियों के हितों को ही देशहित नहीं माना जा सकता। लोकतंत्र में सवाल पूछना विपक्ष का अधिकार है और उनका जवाब देना सरकार की जिम्मेदारी। कांग्रेस जनता के अधिकारों, राष्ट्रीय हितों, पर्यावरण संरक्षण और एकाधिकार मुक्त अर्थव्यवस्था के मुद्दे उठाती रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close