
महापौर प्रत्याशी के रेस में एक और नाम ….. रायगढ़ महापौर पद के लिए रजत गोयल ने कांग्रेस से पेश की दावेदारी …. विज्ञप्ति जारी कर बताया इसलिए चुनाव लड़कर शहर विकास को ….पढ़ें पूरी ख़बर
रायगढ़, :
आज शहर में महापौर प्रत्याशी को लेकर एक नए चेहरे की दावेदारी में राजनीति महकमे में खलबली मचा दी है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उन्हें नेताओं का समर्थन भी प्राप्त हैं इससे उनके हौसलों की उड़ान को पंख लग गए हैं और नए ऊर्जावान चेहरे के तौर पर कांग्रेस से महापौर पद के लिए दावेदारी पेश किया है।
आगामी नगर निगम चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस से जुड़े रजत गोयल ने महापौर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। गोयल ने आज एक बैठक में अपनी उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा की।
रजत गोयल ने कहा, “मैं रायगढ़ के विकास और नागरिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हूं। यदि मुझे यह जिम्मेदारी मिलती है, तो मैं शहर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का पूरा प्रयास करूंगा।”
नगर निगम चुनाव में महापौर पद के लिए कई दावेदार मैदान में उतर सकते हैं, जिससे इस बार का चुनाव रोमांचक और महत्वपूर्ण होने की उम्मीद है और कड़ी प्रतिस्पर्धा की संभावना है।
कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने गोयल की दावेदारी का समर्थन करते हुए उन्हें एक मजबूत और जनहितैषी नेता बताया है।