♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जामगांव बस्ती कुकुर्दा मार्ग पर हाथियों का जमावड़ा … सड़क पार करते दिखा 5 हाथियों का दल….रात 8:30 बजे पेट्रोल पंप के पास गांवों में दहशत रुका यातायात.. ग्रामीण कड़ाके की ठंड में रतजगा को मजबूर…

 

रायगढ़।
जामगांव बस्ती स्थित कुकुर्दा पेट्रोल पंप के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 5 हाथियों का दल सड़क पार करते हुए देखा गया। रात करीब 8:30 बजे हाथियों के सड़क पर आने से काफी देर तक आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा।

ग्रामीणों के अनुसार हाथियों का दल पेट्रोल पंप से कुछ ही दूरी से गुजरते हुए जंगल की ओर बढ़ा। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गए।

बताया जा रहा है कि इससे एक रात पहले हाथियों का यही दल धरमपुर बस्ती पहुंचा था, जहां एक घर को क्षति पहुंचाने की सूचना है। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन लगातार हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में भय बना हुआ है।

हाथियों के डर से जामगांव, कुकुर्दा और आसपास के गांवों में ग्रामीण रातभर रतजगा करने को मजबूर हैं। वन विभाग को सूचना दिए जाने के बाद भी ग्रामीणों की मांग है कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाए ताकि किसी बड़ी घटना से बचा जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close