
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का मासिक समीक्षा बैठक संपन्न..होगा प्रशिक्षण शिविर…
लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया/गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का रविवार को जिला इकाई कोरिया का मासिक समीक्षा बैठक बैकुंठपुर जिला कर्यालय में तिरुमाल राजाराम जाता के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ बैठक में जिला एवं ब्लाक के पदाधिकारी उपस्थित रहे,जिसमें सर्व सहमति से निम्न विन्दुओं पर चर्चा करते हुए निर्णय लिए।
1, एकदिवसीय पार्टी कैडर प्रशिक्षण शिविर जिला स्तरीय बैकुंठपुर में किया जायेगा।
2,प्रत्येक पंचायतों में किसानों की जमीन सम्बन्धित समस्याओ को निपटारा कराने हेतु जन समस्या निवारण शिविर आयोजित कराया जायेगा,जो दादा मरकाम ने कहा था चल कलेक्टर गांव चल गांव चल के काम कर के तहत।
3,सोनहत ब्लाक में वन विभाग के द्वारा पूर्व से काबिज किसानों को बेदखली के खिलाफ आवश्यक बैठक सोनहत ब्लाक में किया जाएगा जिसमें विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष, एवं राष्ट्रीय महा सचिव जी को आमंत्रित किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित रहे
तिरु,महेंद्र सिंह राना परदेस सचिव अल्पसंख्यक मोर्चा,तिरु गोपाल सिंह कमरो सम्भागीय अध्यक्ष किसान मोर्चा,राजाराम जाता जिलाध्यक्ष, गोरेलाल सिंह जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, जवाहरलाल यादव जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोस्ट,देवशरण सिंह मरकाम जिला उपाध्यक्ष,धर्मेंद्र सिंह खुरसेगा जिला उपाध्यक्ष,रमेश टेकाम कार्य वाहक अध्यक्ष किसान मोर्चा,रामगोपाल सिंह जिला कोषाध्यक्ष,शिवमंगल सिंह जिला महा सचिव,शिवकुमार यादव आई,टी,सेल,प्रभारी,किरण सिंह पोया जिला कार्यकरनी,पुनीता सिंह ब्लाक अध्यक्ष मिहिला मोर्चा, रामचंद्र सिंह कमरो जिला प्रचार मंत्री,जोतीसिंह पेंदो ब्लाक अध्यक्ष, संजय प्रताप सिंह ब्लॉक अध्यक्ष,जनार्दन गुप्ता ब्लाक सचिव,शिवराम सिंह नेटी सदस्य,राजनाथसिंह किसान मोर्चा, राजेश बहादुर सदस्य,बीरसिंह सदसय,दिलीप सिंह सदस्य,एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




