♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गौसेवा की नई पहल: बैकुंठपुर में शुरू हुआ बैटरी चलित ‘रोटी रिक्शा बैंक’

नगरपालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों ने निधि से कराया रोटी रिक्शा उपलब्ध, पूजा-अर्चना के बाद किया गया रवाना

अनूप बड़ेरिया

बैकुंठपुर। सावन के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर बैकुंठपुर के प्रेमा बाग प्रांगण में गौसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल की शुरुआत हुई। गौ रक्षा वाहिनी संगठन को बैकुंठपुर नगर पालिका अध्यक्ष नविता शैलेश शिवहरे तथा वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद राहुल गुप्ता एवं वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अंकित गुप्ता (लवी भाई) द्वारा अपनी-अपनी अध्यक्ष एवं पार्षद निधि से नया बैटरी चलित रोटी रिक्शा बैंक उपलब्ध कराया गया।

प्रेमा बाग प्रांगण में विधिवत पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान के बाद इस रोटी रिक्शा को गौसेवा के लिए रवाना किया गया। इस पहल का उद्देश्य घरों एवं विभिन्न स्थानों से गौमाता के लिए रोटियां एकत्रित कर उन्हें व्यवस्थित रूप से गौसेवा में उपयोग करना है। बैटरी चलित रिक्शा मिलने से रोटी संग्रहण एवं वितरण के कार्य को और अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, अन्नपूर्णा सिंह, नेता लक्ष्मी सिंह, मनीषा जायसवाल, रूपाली दुबे, अर्चना गुप्ता, स्मिता मिश्रा, अनिल शर्मा, आशीष शुक्ला, भानु पाल, उत्तम कश्यप, नव भारत, सुरेंद्र सिंह छोटू, अनिल खटीक, मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत पारगिर, अरविंद सिंह डब्लू, बबलू महाजन, कवि महाराज, सुभाष साहू, शशांक जै जिगासी, प्रशांत गुप्ता, मनोज सोनी, अप्पू गुप्ता, संतोष यादव डब्लू, अभय दुबे, हुकुमचंद, अमित श्रीवास्तव, सौरभ सिंह, विशाल सिंह, प्रसंग जायसवाल, आयुष नामदेव, लाल दास महंत, घनश्याम साहू, हैप्पी गुप्ता, नोखे कुर्रे, शहीद पटेल, गोलू सिंह एवं अशरफी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, माताएं एवं बहनें उपस्थित रहीं।

गौसेवा के इस कार्य को लेकर उपस्थित लोगों ने पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सेवा, सहयोग और जीवदया की भावना को मजबूत करने वाला कदम बताया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close