♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

CM भूपेश बघेल ने कोरिया में कहा हमने व्यक्ति और समाज का किया विकास…रमन सिंह ने भुखमरी, गरीबी और छोड़ा 41 हजार करोड़ का कर्जा… MLA गुलाब और डॉ. विनय की मांग पर नागपुर में कॉलेज तो चिरमिरी में उद्यानिकी कॉलेज देने की घोषणा…कहा-कोरिया कुमार के योगदान को भुलाया नही जा सकता…

*कृषि मंत्री की मांग पर कृषि महाविद्यालय का नाम कोरिया कुमार के नाम पर होगा…
*मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोरिया जिले को दी 212 करोड़ रूपए की लागत के 210 कार्यों की सौगात’

*कृषि महाविद्यालय भवन, बैकुण्ठपुर में नवनिर्मित पॉलिटेक्निक भवन का किया’ ’लोकार्पण’

*क्रेडा द्वारा 24.96 करोड़ की लागत से कराए गए सोलर पम्प और सोलर हाईमास्ट लाइट स्थापना के कार्यों सहित विद्युत उपकेन्द्र’ ’बहरासी का भी लोकार्पण’

*लगभग 107 करोड़ रूपए लागत की 15 सड़कों, बैकुण्ठपुर में बनने वाली वायरोलॉजी लैब, बुधरा नदी पर उच्च स्तरीय पुल का भूमिपूजन’

कोरिया/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कोरिया जिले के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के निकट कृषि महाविद्यालय चेरवापारा में आयोजित कार्यक्रम में जिले को लगभग 212 करोड़ 35 लाख रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान CM ने कहा डॉ. रमन सिंह ने 15 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद छग में भुखमरी, गरीबी और 41 हजार का कर्जा छोड़ा। जबकि छग के प्रथम वित्तमंत्री ने छग के खजाने में 4 हजार करोड़ रुपए छोड़े थे। हमने किसानों का कर्जा माफ किया, धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया, बोनस दिया, बिजली बिल माफ किया। उन्होंने कहा कि छग के विकास में कोरिया कुमार के योगदान भुलाया नही जा सकता चाहे वह वित्तमंत्री के रूप में हो या जलसंसाधन मंत्री के रूप में हो।

भूपेश बघेल ने इस दौरान 68 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत के 80 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 144 करोड़ 13 लाख रूपए की लागत के 130 कार्यों का भूमि-पूजन और शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, नगरीय प्रशासन मंत्री एवं कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, कृषि मंत्री  रविन्द्र चैबे और आदिम जाति विकास एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री  अमरजीत भगत, संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो, मनेंद्रगढ़ विधायक  विनय जायसवाल,जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, योगेश शुक्ला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नजीर अजहर, अजीत लकड़ा, चिरमिरी की महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल, प्रभा पटेल, अशोक जायसवाल, भी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ के दो करोड़ 80 लाख लोगों के विकास के लिए सरकार कर रही काम- मुख्यमंत्री श्री बघेल

मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल ने आज कोरिया के चेरवापारा में आयोजित आमसभा में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार प्रदेष के दो करोड़ 80 लाख से अधिक निवासियों के विकास और बेहतरी के लिए पिछले दो साल से काम कर रही है। उन्होंने विकास को आधारभूत संरचनाओं के साथ साथ व्यक्ति के विकास से भी संबध्द किया और कहा कि सड़क, पुल, पुलिया, भवन बनाने के साथ साथ छत्तीसगढ़ सरकार लोगों के विकास पर भी पूरा ध्यान दे रही है। सरकार की योजनाएं ग्रामीण और षहरी क्षेत्रों में एक एक व्यक्ति को ध्यान में रखकर बनायी जा रही हैं। योजनाओं के क्रियान्वयन के समय किसान, मजदूर, आदिवासी, अनुसूचित जाति, बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे सभी वर्गों का ध्यान रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्व वर्ग की आय में वृध्दि सरकार के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती है। षासन संभालते ही सरकारी खजाना खाली मिला, फिर भी हमने हिम्मत नहीं हारी और लोगों के विकास के लिए, उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए अपने संसाधनों से ही योजनाएं षुरू की। उन्होंने कहा कि इमली, महुआ जैसे 52 वनोपजों की खरीदी, कोरोनाकाल में जरूरतमंदों तक राषन पहुंचाने की पहल, किसानों की कर्जमाफी और धान का प्रतिक्विंटल 2500 रू. का भुगतान छत्तीसगढ़ सरकार ने किया है। इस कारण प्रदेष में विपरीत परिस्थितियों के बाद भी मंदी का कोई प्रभाव छत्तीसगढ़ में नहीं है। मोटरकार, ट्रैक्टर से लेकर सोना, चांदी, कपड़े और अन्य सामानों की बिक्री पूरी तरह से पहले की तरह रही है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारे सियानों ने जो सपना देखा था, हमने उसके लिए काम किया है और हम उनके सपनों को साकार करने के लिए पुरजोर कोषिष करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने चेरवापारा के नवनिर्मित कृशि महाविद्यालय भवन का लोकार्पण किया और उसका नामकरण पूर्व वित्तमंत्री एवं कोरिया कुमार स्व. रामचन्द्र सिंहदेव के नाम पर करने की घोशणा की। श्री बघेल ने मनेन्द्रगढ़ विकासखण्ड के नागपुर में डिग्री काॅलेज खोलने और चिरमिरी में उद्यानिकी महाविद्यालय षुरू करने की भी स्वीकृति कार्यक्रम में दी।

स्वर्गीय रामचन्द्र सिंहदेव सहित बड़े बुजुर्गों के सपने को साकार कर रही भूपेष सरकार – विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. महंत

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरण दास महंत ने कोरिया के लोकप्रिय कुमार और पूर्व वित्तमंत्री स्वर्गीय श्री रामचन्द्र सिंहदेव को याद किया और मंच से उन्हें श्रध्दांजलि दी। डाॅ. महंत ने कहा कि स्व. रामचन्द्र सिंहदेव और स्व. बिसाहू राम महंत जैसे बड़े बुजुर्ग जनप्रतिनिधियों ने कोरिया के विकास का जो सपना देखा था, प्रदेष की भूपेष सरकार उन सपनो को साकार करने की दिषा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल ने प्रदेष की जनता विषेशकर किसानों के विकास और छत्तीसगढ़ी सभ्यता, संस्कृति को देष विदेष तक फैलाने का संकल्प लिया है और इसी तरह इन संकल्पों को पूरा करने का प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन सपनों को पूरा करने के लिए सरकार कभी भी पैसों की कमी नहीं होने देगी। नरवा, गरवा, घुरवा, बाडी से लेकर जो भी विकास कार्य षुरू किये गये हैं, वे छत्तीसगढ़ के बड़े बुजुर्गों के सपनों को साकार करने की दिषा में सही कदम है।

सभी वर्गों के विकास और कल्याण के लिए है सरकार की योजनाएं – प्रभारी मंत्री डाॅ. डहरिया

जिले के प्रभारी मंत्री डाॅ. षिव डहरिया ने कहा कि प्रदेष सरकार सभी वर्गों के विकास और कल्याण को ध्यान में रखकर अपनी योजनाएं बना रही है और उनपर अमल जारी है। किसान, गांव, गरीब, श्रमिक से लेकर अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग सभी श्रेणियों को विकास से जोड़ने के लिए सरकार संकल्पित है और इस दिषा में पिछले दो वर्शों में कई सकारात्मक काम भी हुए हैं।

400 करोड रू के गोबर से मिलेगा एक हजार करोड़ रू. – कृषि मंत्री रविन्द्र

कृषि रविन्द्र चौबे ने कहा कि राज्य सरकार गौधन न्याय योजना की सफलता को देखते हुए आगे 400 करोड़ रू. का गोबर खरीदने की योजना है। इस गोबर से जैविक खाद बनने से गांव के लोगों को एक हजार करोड़ रू. का व्यवसाय मिलेगा। इससे गौठान समितियों को फायदा होगा, जो उनके जीवन में अमूलचूल सकारात्मक बदलाव लायेगा। प्रदेष के कृशि मंत्री श्री रविन्द्र चैबे ने कोरिया में नवनिर्मित कृशि महाविद्यालय का नाम स्व. श्री रामचन्द्र सिंहदेव के नाम पर रखने की मांग मुख्यमंत्री से की। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करने हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अब किसानों के मुख्यमंत्री हैं और किसानों के समस्याओं तथा खेती के विकास के लिए सरकार पूरे जोर से प्रयास कर रही है। श्री चैबे ने कहा कि प्रदेष में फल, फूल, सब्जी जैसी उद्यानिकी फसलों की खेती की संभावनाओं को देखते हुए षोध और रिसर्च के लिए उद्यानिकी विष्वविद्यालय की भी जल्द स्थापना होगी। विष्वविद्यालय के बाद पूरे प्रदेष में नये उद्यानिकी महाविद्यालय भी खुलेंगे जहां विद्यार्थियों को उद्यानिकी फसलों से संबंधित पढ़ाई के साथ छत्तीसगढ़ के मौसम और जलवायु के अनुकूल उद्यानिकी फसलों की खेती से संबंधित षोध का भी मौका मिलेगा। श्री चौबे ने अपने उद्बोधन में राज्य षासन द्वारा किसानों की कर्जमाफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना को मिलाकर किसानों को धान के लिए 2500 रू. प्रति क्विंटल भुगतान का भी जिक्र किया।

प्रदेष के खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत और स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने भी उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।

कोविड 19 के काल में छ.ग. के बाहर रह रहे लोगों को राज्य में वापस लाने में सरकार की रही बड़ी भूमिका-संसदीय सचिव श्रीमती सिंहदेव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण काल में छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर फंसे विद्यार्थियों, श्रमिकों और अन्य लोगों को वापस लाने में सरकार ने बेहतरीन काम किया। किसानों की कर्जमाफी से लेकर गांव गांव में गौठानों के माध्यम से रोजगार के रास्ते खोलने में छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की तारीफ देश ही नहीं विदेशों में भी हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कोरिया के विकास के लिए आगे भी इसी तरह सहयोग की अपील मंच से की।

मुख्यमंत्री ने लगभग 68 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत के जिन 80 कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें लगभग 9 करोड़ रूपए की लागत से बैकुण्ठपुर में निर्मित नया पॉलिटेक्निक भवन, 4 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत से चिरमिरी में शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल भवन, बैकुण्ठपुर में लगभग 5 करोड़ 9 लाख रूपए की लागत से अधिकारियों-कर्मचारियों हेतु निर्मित 44 भवन, मनेन्द्रगढ़ में लगभग 5 करोड़ 9 लाख रूपए की लागत से निर्मित 44 भवन, लगभग 4 करोड़ 16 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित कृषि महाविद्यालय चेरवापारा का भवन, 3 करोड़ 32 लाख रूपए की लागत से निर्मित 2 बालक छात्रावास के भवन का लोकार्पण किया। श्री बघेल ने क्रेडा द्वारा लगभग 24 करोड़ 96 लाख रूपए की लागत से सिंचाई और पेयजल व्यवस्था हेतु सोलर पम्प की स्थापना, सोलर हाईमास्ट लाइट की स्थापना के कुल 10 कार्य का भी लोकार्पण किया, इनमें से भरतपुर-सोनहट में 14 करोड़ 53 लाख रूपए की लागत से सिंचाई हेतु सौर सुजला योजना के अंतर्गत 748 नग सोलर पम्प की स्थापना, भरतपुर सोनहत में ही पेयजल व्यवस्था हेतु 2 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत से 53 सोलर ड्यूल पम्प स्थापना, 3 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से भरतपुर-सोनहत में प्रकाश व्यवस्था हेतु 81 सोलर हाईमास्ट लाइट स्थापना, 18 लाख रूपए की लागत से भरतपुर-सोनहत में पेयजल व्यवस्था हेतु 3 आयरन शुद्धिकरण संयंत्र की स्थापना, 2 करोड़ 24 लाख रूपए की लागत से मनेन्द्रगढ़ में सौर सुजला योजना के अंतर्गत 118 सोलर पम्प की स्थापना, 89 लाख रूपए की लागत से बैकुण्ठपुर क्षेत्र में 134 सोलर पम्प की स्थापना और भरतपुर-सोनहत क्षेत्र के बहरासी में 1 करोड़ 57 लाख रूपए की लागत से निर्मित 33ध्11 के.व्ही. क्षमता के विद्युत उपकेन्द्र शामिल है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल कार्यक्रम में जिन कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें 18 करोड़ 19 लाख रूपए की लागत से देवाडाड़-पेन्ड्री व्हाया मंगोरा मार्ग पर बुधरा नदी पर बनने वाला उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 107 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से बनने वाली 15 सडकें शामिल हैं। इन सड़कों में 15 करोड़ 7 लाख रूपए की लागत से बनने वाली बैकुण्ठपुर-जुनापारा-कुडेली व्हाया आमापारा, चारपारा, सत्तीपारा सड़क, 14 करोड़ 9 लाख रूपए लागत की पिपरिया सड़क-नागपुर रेल्वे स्टेशन-सिरियाखोह-चिरईपानी सड़क, 12 करोड़ 24 लाख रूपए लागत की पेन्ड्री-महाई व्हाया लोहारी सड़क, 11 करोड़ 52 लाख रूपए लागत की खाडा-एन.एच. रनई व्हाया अमहर-चिरगुडा-तेन्दुआ सड़क, 11 करोड़ 30 लाख रूपए की लागत कोथारी-पाराडोल रेल्वे स्टेशन व्हाया पारसगढ़ी सड़क शामिल हैं। मुख्यमंत्री 2 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से बैकुण्ठपुर में बनने वाली वायरोलॉजी लैब शामिल है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close