
पत्नी की हत्या करने वाला हत्यारा पति गिरफ्तार…कोरिया पुलिस की कार्यवाही… एक माह से था फरार…




अपनी पत्नी का बेरहमी से कत्ल करने के बाद 1 माह से फरार चल रहे हत्यारे पति को कोरिया जिले की बैकुण्ठपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इस पूरे मामले में मिली जानकारी के अनुसार 19 जून को बैकुंठपुर थाना अंतर्गत ग्राम सनबोथा निवासी फगुनाथ पिता दुबराज उम्र 40 वर्ष ने मामूली विवाद पर अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया था। हत्या करने के बाद आरोपी फगुनाथ मौके से फरार हो गया।
जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
इस मामले में उप निरीक्षक रंभा साहू, सहायक उपनिरीक्षक महेश कुशवाहा, चेतन राजवाड़े, प्रधान आरक्षक शशि भूषण, आरक्षक विमल जयसवाल, रामायण सिंह, अमल कुजुर, प्रदीप साहू, अब्बास खान, विवेक तिवारी, शंकर सुमन तिवारी का सक्रिय योगदान रहा है।


