♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कड़ाके की ठंड के बीच नौनिहालों को राहत की दरकार, स्कूलों के समय में बदलाव की मांग

शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सुबह की पाली आगे बढ़ाने की अपील, बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन से संवेदनशील निर्णय लेने का आग्रह

कोरिया/बैकुंठपुर। जिले में पिछले दो दिनों से ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की सुबह भी ठंड का असर अधिक महसूस किया गया। शीतलहर की दस्तक के बीच सुबह-सुबह छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को कड़ाके की ठंड में उठकर स्कूल जाने की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए स्कूलों के संचालन समय में बदलाव की मांग उठने लगी है।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल महलपारा के एसएमडीसी अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन एवं शिक्षा विभाग से स्कूलों के समय में परिवर्तन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शीतलहर और सुबह की सर्द हवाओं के बीच बच्चों को स्कूल पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अत्यधिक ठंड बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है तथा सर्दी, खांसी, बुखार सहित मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

सुबह की पाली आगे बढ़ाने की मांग

शैलेंद्र शर्मा ने प्रशासन से आग्रह किया है कि बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी स्कूलों के समय में आवश्यक परिवर्तन किया जाए। विशेषकर सुबह की पाली को आगे बढ़ाकर स्कूल संचालन का समय निर्धारित किया जाए, ताकि छोटे बच्चों को सुबह की कड़ाके की ठंड से राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य सर्वोपरि है और इस दिशा में प्रशासन तथा शिक्षा विभाग को समय रहते संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेना चाहिए। ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया जाना बच्चों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close