♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव आज पहुंचेगी शहर…जाएंगी कुमार साहब के समाधि स्थल…जोरदार स्वागत की तैयारी में जुटे कांग्रेसी… पूरा शहर बैनर…

कोरिया जिले की बैकुंठपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन की संसदीय सचिव राज्यमंत्री श्रीमती अंबिका सिंह देव आज कोरिया जिला पहुंचेंगी। जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में ऐतिहासिक स्वागत के लिए कांग्रेसियों ने पूरी तैयारी कर ली है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन में पीएचई एवं ग्रामोद्योग विभाग  संसदीय सचिव बनने के बाद श्रीमती अंबिका सिंह देव का यह प्रथम आगमन है। जिसे यादगार बनाने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर और ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस टीम पूरी तैयारी में लगी हुई है। शहर के मुख्य मार्ग में सभी छोटे बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के बैनर पोस्टर चारों ओर दिखाई दे रहे हैं।
संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव का सर्वप्रथम सुबह 11 बजे बचरा पोंडी में युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजीव सिंह की टीम व राहुल जायसवाल की अगुवाई में स्वागत कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 1:00 बजे चिरमी, 1:30 दोपहर भखार में स्वागत के बाद श्रीमती सिंहदेव कोरिया कुमार के समाधि स्थल पर पहुंच उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका आशीर्वाद लेकर अपने राजनीतिक जीवन का एक नया अध्याय छग शासन के राज्यमंत्री के रूप में आरंभ करेंगी। इसके बाद घड़ी चौक में दोपहर 3 बजे भव्य आतिशबाजी के साथ उनका अभिनन्दन किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से उपस्थित रहने की अपील की गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close