♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कल बैकुंठपुर में ब्लॉक स्तरीय प्रदर्शन, आशीष यादव ‘लल्ला’ के नेतृत्व में जुटेंगे कार्यकर्ता

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
बैकुंठपुर/कोरिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के सांसदों एवं वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर बैकुंठपुर द्वारा गुरुवार 23 जुलाई 2026 को एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष आशीष यादव उर्फ ‘लल्ला’ के नेतृत्व में आयोजित यह प्रदर्शन दोपहर 12:00 बजे राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय, कुमार चौक, बैकुंठपुर में होगा।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि छात्रों एवं युवाओं के मुद्दों को लेकर किए जा रहे शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय नेतृत्व एवं वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। इसी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर बैकुंठपुर ने सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल तथा समस्त कांग्रेसजनों से निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close