
जिला फेडरेशन ने पूर्व संयोजक शेख कलीमुल्लाह का सम्मान कर दी विदाई …. सभी संगठनों को साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता ……. उनकी आक्रामक कार्य शैली …. फेडरेशन के पर्याय कहे जाने वाले ….और कर्मचारी नेता रवि गुप्ता का भी हुआ सम्मान
रायगढ़.: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा रायगढ़ की बैठक विगत शुक्रवार को कृषि सभा का रायगढ़ में रखी गई। बैठक में जिला फेडरेशन के विस्तार पर चर्चा की गई। विभिन्न पदों पर नियुक्ति की गई तथा शेष रिक्त पदों पर जिला संयोजक आशीष रंगारी को नियुक्ति का अधिकार दिया गया। बैठक में सेवानिवृत्त जिला संयोजक शेख कलीमुल्लाह को उनके यादगार कार्यकाल के लिए शाल श्री फल एवं प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित कर विदाई दी गई। वहीं छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के सेवानिवृत्ति जिला शाखा अध्यक्ष रवि गुप्ता को फेडरेशन का सतत सहयोग करने के लिए शाल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देखकर विदाई दी गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने पूर्व जिला संयोजक के कार्य के संबंध में चर्चा करते हुआ कहा कि, कलीमुल्लाह छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पर्याय कहे जा सकते हैं। वर्ष 2008 में फेडरेशन के गठन के बाद प्रवक्ता,कार्यकारी संयोजक एवं संयोजक का दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वाह किया। उन्होंने ऐतिहासिक 13 दिवसीय अनिश्चितकालीन हड़ताल का नेतृत्व किया। पहली बार रायगढ़ जिले में शासकीय कार्यालय के कामकाज के साथ-साथ नगर निगम, जिला न्यायालय के कार्य 13 तक बंद रहे।
उनमे फेडरेशन के सभी संगठनों को साथ लेकर अद्भुत क्षमता थी। उनकी आक्रामक कार्य शैली रही है। वे कर्मचारियों के दमन और अन्याय के खिलाफ मुखर रहे हैं। साथी रवि गुप्ता की चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि, चतुर्थ वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का उन्होंने बेहतरीन नेतृत्व किया और फेडरेशन के कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रहा करती थी।
जिला फेडरेशन के बैठक में संरक्षक अनिल यादव, अनिल यादव जिला संयोजक आशीष रंगारी कोषाध्यक्ष घनश्याम पटेल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉक्टर माधुरी त्रिपाठी छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थ वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष बिंदेश्वर राम रौतिया उपप्रान्त अध्यक्ष विष्णु यादव कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार राज सचिव ओमप्रकाश डनसेना, महामंत्री वेद प्रकाश अजगले तहसील अध्यक्ष नकूल सोन, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ कार्यकारी अध्यक्ष संजीव सेठी, सचिव एलबीएस जाटवर, विकास तिवारी कार्यालय सचिव सुखदेव सिदार, तहसील शाखा पुसौर के अध्यक्ष पी. आर. भारद्वाज छत्तीसगढ़ लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजा राजपूत,अमित श्रीवास्तव छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ के अध्यक्ष नरेंद्र पर्वत छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के नगर अध्यक्ष अनिल मोदी, भुवन पटेल चतुर्भुज पटेल, राजेंद्र चौरसिया छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जी पी साहू छत्तीसगढ़ पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ के अध्यक्ष अवधेश पटेलसंयुक्त शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजकमल पटेल, सौरभ पटेल,सनत कुमार सिदार,विकास तिवारी,सुखदेव सिदार,नरेश कुमार नायक, सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त व गैर मान्यता प्राप्त संगठन के साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र पर्वत द्वारा किया गया। उपस्थित सदस्यों का जिला संयोजक आशीष रंगारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।