![](https://page11news.com/wp-content/uploads/IMG-20201115-WA0029-780x405.jpg)
CMHO डॉ. रामेश्वर शर्मा ने पेश की मिशाल… कोविड-19 पर जाकर कोरोना वारियर्स के साथ दिवाली मना बढ़ाया उनका हौसला…
अनूप बड़ेरिया
किसी भी विभाग का मुखिया अगर सुख-दुख में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ खड़ा रहता है तो उसके मातहत कर्मचारियों का भी हौसला लगातार बढ़ता है। कुछ इसी प्रकार की कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं कोरिया जिले के स्वास्थ्य विभाग के मुखिया सीएमएचओ डॉ रामेश्वर शर्मा… शनिवार को पावन पर्व दीपावली के अवसर पर डॉ शर्मा अपनी पत्नी डॉ. शालिनी शर्मा के साथ दीपावली का पर्व मनाने कोविड-19 केयर सेंटर पर जा पहुंचे।
![](https://page11news.com/wp-content/uploads/IMG-20201115-WA0023-1024x768.jpg)
जहां ड्यूटी पर तैनात कोरोना वारियर्स के साथ मिलकर उन्हें दीपावली की बधाई और मिठाई का उपहार भेंट व दीप प्रज्वलित कर उनके साथ त्यौहार का आनंद उठाया।
![](https://page11news.com/wp-content/uploads/IMG-20201115-WA0028-1024x768.jpg)
इसके बाद सीएमएचओ डॉ रामेश्वर शर्मा ने जिला चिकित्सालय जाकर वहां भी उपस्थित स्टाफ को मिठाई का वितरण कर दीपावली की बधाई दी। इस दौरान डॉ डी के चिकन्जुरी, डॉ. योगेंद्र चौहान, डॉ भास्कर एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
![](https://page11news.com/wp-content/uploads/IMG-20201109-WA0002-1024x768.jpg)
![](https://page11news.com/wp-content/uploads/IMG-20201104-WA0157-1.jpg)
![](https://page11news.com/wp-content/uploads/IMG-20201104-WA0148-779x1024.jpg)
![](https://page11news.com/wp-content/uploads/IMG_20201109_224243-729x1024.jpg)
![](https://page11news.com/wp-content/uploads/IMG-20201110-WA0105-640x1024.jpg)