♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

हिंदी साहित्य भारती के सम्मान समारोह में अलिशा और उर्मिला सम्मानित…

अलास्का कंप्यूटर कॉलेज के संचालक मोहम्मद फिरोज मंसूरी ने राज्य में प्रथम एवं द्वितीय प्रतिभागियों की साहित्यिक प्रतिभा पर प्रसन्नता व्यक्त की…

 

अरमान हथगेन (चिरमिरी)

चिरमिरी। वैश्विक स्तर की सुप्रसिद्ध साहित्यिक संस्था हिंदी साहित्य भारती कोरिया जिला इकाई द्वारा विगत दिनों राज्य स्तरीय काव्य लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था और गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस कविता लेखन प्रतियोगिता में महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से संबंधित शब्दों के आधार पर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस विशिष्ट काव्य लेखन प्रतियोगिता में उर्मिला जायसवाल शिक्षिका अदानी विद्या मंदिर साल्ही ने प्रथम एवं चिरमिरी निवासी योग साधिका एवं साहित्य रत्न सम्मान, सृजन साधक सम्मान से अलंकृत अलीशा शेख ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। इसी कड़ी में दिनांक 28 नवंबर को अलास्का कंप्यूटर कॉलेज, मनेंद्रगढ़ में हिंदी साहित्य भारती, कोरिया जिला के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार सतीश उपाध्याय और हिन्दी साहित्य भारती, कोरिया जिला संरक्षक, अलास्का कंप्यूटर कॉलेज के संस्थापक मो. फिरोज़ मंसूरी द्वारा दोनों ही प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह, सर्टिफिकेट एवं स्वेटर भेंट कर सम्मानित किया गया।अलास्का कंप्यूटर संस्थान से विजय विश्वकर्मा संदीप भारद्वाज रिचा गुप्ता रीनू पाडे शिल्पी गोयल वर्षा गुप्ता शीतल यादव समीर मिनोचा कार्यक्रम में उपस्थित थे। हिंदी साहित्य भारती के जिला अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने आमंत्रित अतिथियों एवं अलास्का कंप्यूटर कॉलेज के संचालक मो फिरोज मंसूरी का आभार व्यक्त किया संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन हिंदी साहित्य भारती जिला प्रभारी सतीश उपाध्याय ने किया। दोनों की इस उपलब्धि पर समस्त साहित्यिक परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close