♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

हरेली से किसानों को मिले सुख व समृद्धि-विधायक अम्बिका.. गौठान से किसानों को होगा भरपूर फायदा..

हरेली से किसानों को मिले सुख व समृद्धि-विधायक अम्बिका

गौठान से किसानों को होगा भरपूर फायदा

पूरा कोरिया डूबा हरेली की हरियाली मे

पौधा रोपण के साथ कई गौठानों का भी हुआ शुभारंभ

अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिला में हरेली त्यौहार पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बैकुंठपुर के महलपारा स्कूल और पुलिस लाइन स्कूल मे नगर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता की अगुवाई में हुए पौधा रोपण कार्यक्रम की शुरुआत बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव ने पौधारोपण कर किया। इसके बाद ग्राम नरकेली व पतरापाली में गौठान का लोकार्पण किया गया। हरेली के मद्देनजर सोरगा में भी स्थानीय त्यौहार को लेकर बृहद आयोजन किया गया।
इस दौरान विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार का फोकस नरवा, गरवा, घुरूवा और बाड़ी पर है। जिससे आने वाले समय में हमारे ग्रामीण किसान भाइयों को भरपूर लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में गाय दूध देने का माध्यम है, लेकिन किसी व्यंग्यकार ने कहा है कि भारत में गाय केवल वोट देने का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि मवेशियों को बैठा कर खिलाइए, पर्याप्त मात्रा में गोबर मिलेगा। इससे गोबर गैस भी बनेगी और उज्वला योजना की ज़रूरत भी नहीं पड़ेगी। उन्होंने कृषि को मनरेगा से जोड़ने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर खेती के लिए जलवायु परिवर्तन का अध्ययन करना चाहिए।
श्रीमती सिंहदेव ने कहा कि हम उत्पादन तो भरपूर करते हैं पर हमें बाज़ार नहीं मिलता, सही दाम नही मिलता। टमाटर आदि सब्जियों से किसान एक साल अच्छा कमाता  है तो दूसरे ही साल उसे नुकसान हो जाता है। इसे स्थिर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यहां जमीन की कमी नहीं है। वहीं उन्होंने पर्यावरण के संतुलन व अच्छी बारिश के लिए लोगो से ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण करने को कहा।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ तुलिका प्रजापति, जनपद सीईओ सीएस शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, पीसीसी सचिव योगेश शुक्ला, नपा अध्यक्ष अशोक जायसवाल  ,सांसद प्रतिनिधि प्रदीप गुप्ता  ,ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह , जनपद अध्यक्ष सूर्यप्रताप  सिंह, जनपद उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, शहर अध्यक्ष दीपक गुप्ता  विधायक प्रतिनिधि बृजवासी तिवारी , सुरेन्द्र तिवारी, भूपेंद्र सिंह, आशीष डबरे, पार्षद अफताब अहमद, पार्षद  संजय जायसवाल ,पार्षद विजय सिंह, पार्षद श्रीमती कुलविंदर कौर ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मनिंदर कौर ,असगरी बेगम,  मुख्तार अहमद ,रवि राजवाड़े , श्रीमती संगीता राजवाड़े , श्रीमती लक्ष्मी सिंह ,आफताब अहमद मनोज दुबे  ,रियाजुद्दीन, विजय देवांगन, बुग्गा खटीक, हीरा लाल साहू, सोहन स्वामी ,भूपेंद्र सिंह ,चंदन सोनी ,बड़का, रियाज अहमद, राजू गुप्ता, अर्पित गुप्ता ,अंकित गुप्ता, सौरभ गुप्ता , प्रशांत प्रताप सिंह गोलू, युवा कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष लाल दास महंत  सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
क्या होता है हरेली में
किसान बैलों और हल की करते हैं विशेष पूजा
अंचल में आज के दिन से ही त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में हरेली पर्व में अन्नदाता बैलों और हल सहित विभिन्न औजारों की विशेष पूजा करने के बाद खेती-किसानी का काम शुरू करते हैं। वहीं, बच्चों में भी इस पर्व को लेकर खास उत्साह दिख रहा है। बांस की गेड़ी बनाई जाती है। बच्चे इस पर चढ़कर चलते हैं। वहीं, कहीं-कहीं गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता भी रखी जाती है। इसके आलवा गांवों में बैल दौड़ प्रतियोगिता भी होती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close