♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

समानता क्रांति की मुहिम लाई रंग…विवादित डिस्ट्रिक्ट जज का हुआ ट्रांसफर…अब ब्लॉक कांग्रेस ने भी खोला मोर्चा…सर्किट हाउस को मुक्त कराने की मांग…

बैकुंठपुर/ गत 12 जून को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के बंगले में भृत्य महमूद आलम की मौत के बाद मृतक के परिजनों ने जज पर महमूद आलम को मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाते हुए चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर न्याय की मांग की थी। जिसके बाद समानता क्रांति संगठन के अध्यक्ष अमिताभ गुप्ता ने भी डीजे के खिलाफ मुहिम छेड़ कर उन्हें यहाँ से हटाने की मांग की थी ताकि जांच प्रभावित न हो। वही छग न्यायिक संघ ने भी एकजुट होकर 20 अगस्त तक डीजे को हटाने की मांग की थी। जिसके बाद हाईकोर्ट द्वारा नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में आनन्द कुमार ध्रुव की नियुक्ति कर डीजे ओपी गुप्ता का ट्रांसफर फैमली कोर्ट बेमेतरा कर दिया गया।
 समाज सेवी समानता क्रांति संगठन की मुहिम रंग लाने के बाद अब गुरुवार को जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित पुराने सर्किट हाऊस को मुक्त कराने हेतु ब्लाक कांग्रेस कमेटी बैकुंठपुर के अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर कोरिया से मुलाकात की तथा इस सम्बंध में एक ज्ञापन भी सौंपा है। सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेखित है कि वर्तमान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय के द्वारा उक्त सर्किट हॉउस को आवासीय प्रयोजन हेतु उपयोग किया जा रहा था।
जैसा कि यह सर्व विदित है कि उक्त विश्राम गृह, विशिष्ट व्यक्तियों के उपयोग हेतु बनवाया गया था और इसका उपयोग भी निरंतर किया जाता रहा। परन्तु कुछ समय से जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय इस विश्रामगृह को आवास के लिये प्रयोग कर रहे। जो कि सर्वथा अनुचित है। चूंकि अब जिला सत्र न्यायाधीश महोदय का अन्यत्र स्थानांतरण हो चुका है। अतः श्रीमान् जी से सनम्र निवेदन अनुरोध है कि, इस आवासीय गृह को पुनः विश्राम गृह में परिवर्तित किया जाये। जिससे बाहर से आने वाले सभी विशिष्ठ व्यक्तियों का ससम्मान ठहराव हो  सके।
ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह के साथ युकां जिलाध्यक्ष संजीव सिंह काजू व वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्तार अहमद, बृजवासी तिवारी, प्रमोद सिंह, मनोज दुबे, विकास शिवहरे विक्की, विनोद शर्मा सहित अन्य लग उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close