♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अधिकारी कर्मचारी संघों का हड़ताल दफ्तरों में सन्नाटा … एकता में दरार डालने का प्रयास ….दफ्तर में काम करते देख भड़क गए ….. नहीं चलेगा ऐसे अकेले के लिए नहीं … सीएम के बयान के बाद आया इनका बयान कहा देना होगा

 

रायगढ़। आज से प्रदेश के शासकीय कर्मचारी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए । हड़ताल पर जाने से शासकीय दफ्तरों में उल्लू बोलने लगा। वही कलेक्ट्रेट में कुछ कर्मचारी अपने अपने दफ्तर में बैठे थे इसी दौरान हड़ताली कर्मचारी कलेक्टरेट पहुंच गए और उन्हें दफ्तर में बैठे देख भड़क गए।

हड़ताली कर्मचारियों की नाराजगी के बाद बाहर निकलते

भड़के कर्मचारियों ने कहा संविदा कर्मचारियों को छोड़कर और कोई भी कर्मचारी नही रहेगा। हड़ताली कर्मचारियों को भड़कते देख आनन फानन में सभी कर्मचारी दफ्तर से निकल कर बाहर आ गए। दरअसल दोपहर लगभग एक बजे के करीब जब अधिकारी कर्मचारियों के संघ स्टेडियम में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान हड़ताली कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंच गए और बड़ी संख्या में शासकीय कर्मचारी अपने अपने सीट पर बैठे नजर आए। इन्हें देखते ही हड़ताली कर्मचारी बिफर गए।

हड़ताली कर्मचारियों के द्वारा नाराजगी जाहिर करने के बाद बाहर

वही दूसरी ओर विभिन्न कर्मचारी संघ स्टेडियम में जमकर नारे बाजी भाषण बाजी के साथ आंदोलन कर रहे थे। हड़ताली कर्मचारी सरकार से मंहगाई के अनुसार केंद्र द्वारा जारी डीए भत्ता और अन्य मुद्दों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। लेकिन कुछ कर्मचारी हड़ताल पर न जाकर दफ्तर में बैठे नजर आए। वैसे आज पहले दिन सभी सरकारी दफ्तरों में उल्लू बोल रहा था।

 

इसी बीच आज सीएम भूपेश बघेल का हड़ताल को लेकर बयान है जो कई मायनों में अहम साबित हो सकती है हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने हड़ताली कर्मचारियों का पक्ष लिया है। अब देखना है कि ऊंट किस करवट बैठता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close