♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कर्मचारी संघ मुख्यमंत्री को समता पुरस्कार मिलने पर हर्ष जताया …समाज के वंचित वर्गों में न्याय दिलाने की दिशा में किए गए असाधारण महत्वपूर्ण फैसले लिए ….छत्तीसगढ़ की गिनती देश के विकासोन्मुखी …. पर प्रदेश के सभी कर्मचारियों को एक समान महंगाई भत्ता मिले इस पर मुख्यमंत्री जी ….पढ़े पूरी खबर

 

 

रायगढ़।

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीत वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा रायगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह ने बताया कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को अपने कार्यकाल के दौरान समाज के वंचित वर्गों में न्याय दिलाने की दिशा में किए गए फैसलों और असाधारण महत्वपूर्ण कार्यों के लिए इस वर्ष का महात्मा फुले समता पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्होंने दिनांक 28,11, 21 को महात्मा ज्योतिबा फुले की 131 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पुणे में महात्मा फुले समता पुरस्कार प्राप्त किया। महात्मा फुले समता पुरस्कार प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ रायगढ़ ने बधाई देते हुए प्रदेश के कर्मचारियों के बीच असमानता पूर्ण व्यवहार की ओर ध्यान आकृष्ट किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी कर्मचारी चाहे वह छत्तीसगढ़ शासन के नियमित कर्मचारी हो, निगम मंडल के कर्मचारी हो, स्थानीय स्वायत्त संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों हो, सभी के समन्वित प्रयास से छत्तीसगढ़ की गिनती देश के विकासउनमुखी अग्रणी राज्यों में हो रही है।

देश के गुड गवर्नेंस के तमाम सर्वे में भी छत्तीसगढ़ राज्य की स्थिति को बेहतर आंका गया है, लेकिन राज्य सरकार द्वारा यहां कार्यरत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के मामले में दोहरा मापदंड अपना रही है। छत्तीसगढ़ शासन अपने कर्मचारियों -अधिकारियों को 17% महंगाई भत्ता दे रही है वहीं छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल के कर्मचारियों- अधिकारियों को 31% महंगाई भत्ता दे रही है। महंगाई भत्ता, महंगाई सूचकांक के आधार पर दिया जाता है ।महंगाई सूचकांक के आधार पर ही केंद्र तथा देश के कई अन्य राज्य अपने कर्मचारियों को 31% महंगाई भत्ता दे रहे हैं । छत्तीसगढ़ में निवासरत सभी कर्मचारियों पर महंगाई की मार एक सा है फिर महंगाई भत्ते में अंतर क्यों? छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा रायगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह, अध्यक्ष गोपाल नायक ,प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष पांडे, प्रांतीय सचिव जेम्स वर्गिस, जिला सचिव विनोद षड़गी, उपाध्यक्ष आईसी मालाकार- मानसाय यादव, कोषाध्यक्ष अरुण वर्मा ,घरघोड़ा तहसील अध्यक्ष संतोष पांडे ,रायगढ़ अध्यक्ष संजीव सेठी, खरसिया अध्यक्ष रमन यादव, सारंगढ़ अध्यक्ष विनोद यादव, धर्मजयगढ़ अध्यक्ष हकीमुल्लाह खान स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कार्तिक राम चौहान , विवेकानंद पटनायक राजेश मेहरा सुरेश लक्ष्मे आदि कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रदेश के सभी कर्मचारियों को 31% महंगाई भत्ता देने की मांग की है। संघ को आशा है कि महात्मा फुले समता पुरस्कार से सम्मानित मुख्यमंत्री कर्मचारियों की महंगाई भत्ता की असमानता को दूर करने हेतु सभी कर्मचारियों को 31% महंगाई भत्ता देने का शीघ्र निर्णय लेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close