
युवा भाजपा नेता हर्षल गुप्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी…बने मंडल महामंत्री…
अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिले की भाजपा टीम में युवा व ऊर्जावान भाजपा नेता हर्षल गुप्ता (चीकू) को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए मंडल महामंत्री बनाया है। जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल की अनुमति के बाद मंडल अध्यक्ष कुबेर साहू ने भाजपा मंडल बैकुंठपुर की कार्यकारिणी की सूची जारी की है। जिसमे हर्षल गुप्ता को मंडल महामंत्री बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि उन्होंने लम्बे समय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से लेकर प्रदेश में भारतीय जनता युवा मोर्चा में विभिन्न दायित्व पर अपनी जिम्मेदारी निभाई व पहचान बनाई है।