
भाजपा में बढ़ा बवाल:: प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव ने खींचातानी देख..आगामी आदेश तक भाजयुमो अध्यक्ष-महामंत्री व सभी नियुक्तियों को किया स्थगित…
अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिले में भारतीय जनता पार्टी के आपसी विवाद की धमक रायपुर तक पहुंच गई है। बात इतनी बढ़ गयी है कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कोरिया जिले के भाजयुमो अध्यक्ष अंचल राजवाडे, जिला महामंत्री शारदा गुप्ता व जिला कार्यसमिति सहित सभी 16 मण्डल के अध्यक्षों की नियुक्ति को आगामी आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है। सभी नियुक्तियां आगामी आदेश तक प्रभावहीन मानी जाएगी। इसकी पुष्टि भाजपा कोरिया जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने एक वीडियो जारी कर इसकी पुष्टि की है। इससे जाहिर है कि भाजपा की आपसी लड़ाई अब आगे और रूप लेने वाली है। इसकी बानगी फेसबुक सोशल मीडिया में देखी जा सकती है।
वीडियो-जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल का बयान-