हर जरूरतमंद की मदद मेरा फर्ज-डॉ. विनय.. जनता की सेवा के लिए ही चुना गया हूँ..
मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय ने शिक्षा, विवाह व ईलाज के लिए किया जरूरतमंद लोगों को दी आर्थिक सहायता
मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ विनय जायसवाल ने 30 से भी अधिक अति आर्थिक वंचितों को शिक्षा, पुत्री के विवाह चिकित्सकीय सहायता जैसी अनिवार्य आवश्यकताओ को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान कोष से आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किये। चेक वितरित में हितग्राही श्रीमती गीता खटीक आ. स्व: छोटेलाल खटीक आर्थिक सहायता 5 हजार, काजल पिता कृष्णा आर्थिक सहायता 15 हजार, श्री गिरधारी लाल आ. सीताराम पुत्र की मृत्यु उपरांत आर्थिक सहायता 15 हजार, तरुण कुमार चक्रवर्ती आ.एच के. चक्रवर्ती आर्थिक सहायता 15 हजार, मोहम्मद रियाज़ आ.जहूर आलम भाई की जहरीली गैस से मृत्यु उपरांत आर्थिक सहायता 15 हज़ार इसी प्रकार मोहम्मद गुलजार आर्थिक सहायता 10 हज़ार, आशा आर्थिक सहायता 15 हज़ार, शिवा खलखो ईलाज क्षतिपूर्ति आर्थिक सहायता 10 हज़ार चन्द्रशेखर राय आर्थिक सहायता 10 हज़ार, राजकुमार आ.शिवलाल ईलाज क्षतिपूर्ति हेतु आर्थिक सहायता 10 हज़ार, रघुनाथ सिंह आ.शिवमंगल सिंह ईलाज क्षतिपूर्ति 10 हज़ार, विजय महतो हृदय की गंभीर बीमारी हेतु आर्थिक सहायता 5 हजार इसी प्रकार शिवशंकर पाण्डेय आ.रूपचंद्र पाण्डेय ईलाज हेतु 10 हज़ार, सरस्वती रैकवार आ.उमाषंकर रैकवार ईलाज हेतु 10 हजार, अंगत सिंह ईलाज हेतु 15 हज़ार तरुण दास पिता श्यामदास शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता 20 हज़ार, प्रीति विश्वकर्मा उपचार हेतु आर्थिक सहायता 40 हज़ार की राशि भारतीय स्टेट बैक ऑफ़ इंडिया के नाम चेक प्रदाय किया गया।
इस दौरान विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने कहा मुझसे जितना अधिक से अधिक सम्भव हो पाता है अपने क्षेत्र की जनता की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करता हूं उन्होंने कहा कि मेरा निरंतर यह प्रयास रहता है कि जिस भी प्रकार जरूरतमंदों का सहयोग बन पाए करने को तत्पर रहता हूं।
इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष सुभाष कश्यप, रमेश जायसवाल, दुर्गा केशरवानी ( अल्लू ) विधायक प्रतिनिधि शिवांश जैन, अरुण विश्वकर्मा, योगेश साहू, दीपांकर राय, चंद्रभान बर्मन, चेक वितरित करते मौजूद रहे।