स्वर्णिम समाज के विकास में मीडिया की भूमिका कार्यक्रम में विशेष परिचर्चा… प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राज योगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के मीडिया प्रभाग एवं मूल्यानुगत मीडिया अभिक्रम समिति का आयोजन 26 नवम्बर को मनेंद्रगढ़ में…
मनेंद्रगढ़ से ध्रुव द्विवेदी
स्वर्णिम समाज के विकास में मीडिया की भूमिका कार्यक्रम में विशेष परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। उपरोक्त आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राज योगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के मीडिया प्रभाग एवं मूल्यानुगत मीडिया अभिक्रम समिति द्वारा मनेंद्रगढ़ में आयोजित किया जा रहा है ।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए मनेंद्रगढ़ सेवा केंद्र प्रभारी ब्रम्हाकुमारी अनीता ने बताया कि मनेन्द्रगढ़ में पहली बार स्वर्णिम समाज के विकास में मीडिया की भूमिका ,गिरते सामाजिक मूल्य और पत्रकारिता, अध्यात्म ,सामाजिक विकास और पत्रकारिता ,पत्रकारिता के समक्ष मूल्यों की चुनौती विषय पर मीडिया सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। सेमिनार 26 नवंबर 2019 मंगलवार को शिव स्मृति भवन ,खेडिया टॉकीज के पीछे मनेंद्रगढ़ सेवा केंद्र में दोपहर 11:30 बजे से आरंभ होगा।





