♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कानून-व्यवस्था स्थापित करने में प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल …….आम जनता का मिला सहयोग .. …इन्होंने कहा आतंक का पर्याय बन चुकी भाजपा सरकार में प्रदेश की पुलिस को गुंडागर्दी का लाइसेंस 

“आतंक का पर्याय बन चुकी भाजपा सरकार ने दिया पुलिस को गुंडागर्दी का लाइसेंस -अनिल शुक्ला”

 

रायगढ़ ।
जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा किए गए प्रदेश व्यापी बन्द के आव्हान को लेकर बताया कि कानून-व्यवस्था स्थापित करने में प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने और कवर्धा कांड के दोषी पुलिस अधिकारियों पर कानूनी कारवाई बाबत 21 सितंबर को 1 दिन के प्रदेश बंद का आह्वान किया है। जिसके तहत आज रायगढ़ शहर भी बंद करवाने की अपील की थी जिस पर आम लोगों का व्यापक जनसमर्थन मिला और यह बंद पूर्णतः सफल रहा।
अनिल शुक्ला ने जिला कांग्रेस नगर कांग्रेस महिला कांग्रेस युवक कांग्रेस एन एस यू आई ,सेवादल, इंटक , विभिन्न प्रकोष्ठ पदाधिकारियों, निगम कांग्रेस पार्षद व वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बाजार में घूम घूम कर शांतिपूर्ण बन्द हेतु सरकार विरोधी नारे लगाते हुए भ्रमण करते रहे जिसका व्यापक असर देखने को मिला व्यापार प्रभावित न हो, इसे ध्यान रखकर बंद का समय प्रातः 9 से दोपहर 3 बजे तक का रखा गया था। प्रदेशव्यापी बंद की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी, रायगढ़ की बैठक कांग्रेस भवन में की गई थी। व आज सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता बाजारों में घूम घूम कर बन्द करवाने में व्यस्त रहे वहीं कई जगह पर शांतिपूर्ण बन्द पर पुलिस वाले कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। आज के इस बन्द में सब्जी मंडी शहर के मध्य क्षेत्र सुभाष चौक ,रामनिवास टाकीज चौक, पुरानी छतरी, हांडी चौक गोपति टाकीज रोड, के अलावा जुट मिल , कोतरा रोड, चक्रधर नगर,चांदनी चौक ढिमरापुर सहित अन्य प्रमुख सड़कों में दुकानें बंद देखी गईं व इस कांग्रेस जनों को बंद का व्यापक समर्थन भी आमजनों से मिला व साथ ही बन्द को लेकर बीजेपी सरकार में पुलिसिया आतंक की लोगों में निंदनीय प्रतिक्रिया भी सुनने को मिली और बन्द के दौरान कांग्रेसजनों को किसी भी अप्रिय स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि विदित हो कि कवर्धा जिले के ग्राम लोहारीडीह में हत्या, आगजनी और पुलिस प्रताडना के कारण हुई मौत के साथ ही साथ पूरे प्रदेश में बदहाल हो चुकी कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 21 सितंबर को पूरे प्रदेश में बंद का आह्वान किया था।

जिला कांग्रेस ,अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि”आतंक का पर्याय बन चुकी भाजपा सरकार ने प्रदेश की पुलिस को गुंडागर्दी का लाइसेंस दे दिया है तभी समूचे छत्तीसगढ़ में आये दिन बड़ी आपराधिक घटनाएं खुलेआम और दिनदहाड़े हो रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। गृहमंत्री के गृहजिले कवर्धा में लोहारीडीह में हुई घटनाएं इस सरकार की अकुशलता को स्पष्ट करती है।

इस शहर बंद कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक प्रकाश नायक, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पांडेय, जिला कांग्रेस् अध्यक्ष अनिल शुक्ला, जिला कांग्रेस प्रभारी महामन्त्री द्वय विकास शर्मा व शाखा यादव,नगर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठेठवार, प्रदेश महासचिव युवक कांग्रेस राकेश पांडेय,सलीम नियारिया,पूर्व एल्डरमैन नारायण घोरे, आरिफ हुसैन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान, दयाराम ध्रुवे,संतोष कुमार चौहान, आशीष शर्मा, अभिषेक शर्मा,लल्लू सिंह, वसीम खान,विनोद कपूर, सजन श्रीवास्,आरिफ अहमद,सत्य प्रकाश शर्मा, अनुराग गुप्ता, अरुणा चौहान, वीनू बेगम, रामकुमार पटेल, सोनू पुरोहित ,गणेश घोरे,अनृत काटजू, शारदा सिंह गहलौत, दिगंबर लाल जांगड़े, लोकेश देवांगन, तरुण गोयल सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close