
कोरोना संकट में मोदी सरकार ने किया किसानो से मजाक…केवल 53 रुपए क्विंटल बढ़ाया धान का समर्थन मूल्य…
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज केंद्र की मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर ने कहा केन्द्र की किसान विरोधी मोदी सरकार द्वारा देश के किसानों के साथ छल करते हुए धान के समर्थन मूल्य में मात्र 53 रू प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी कर अपनी किसान विरोधी मानसिकता को उजागर किया है, जबकि प्रदेश के लोकप्रिय कांग्रेस सरकार किसान भाईयों के हित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से राहत पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।
विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव ने कहा
राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् किसानों के बैंक खाते में चार किस्तों के माध्यम से 5700 करोड़ रूपये पहुंचाया जा रहा है।
पीसीसी सचिव योगेश शुक्ला ने कहा केन्द्र की मोदी सरकार विगत् दिनों किसानों के लिए की गयी घोषणाओं से देश के किसान अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है। केन्द्र सरकार के किसान विरोधी नीतियों का हम विरोध करते हैं।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि प्रदीप गुप्ता, नपा अध्यक्ष अशोक जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, प्रवीर भट्टाचार्य, सुरेंद्र तिवारी, आशीष डबरे, यूसुफ इराक़ी, दीपक गुप्ता, प्रशांत सिंह, राजू साहू, विजय सिंह, रियाजुद्दीन, संजीव सिंह काजू, अरशद इराकी उपस्थित रहे।
