
CM भूपेश बघेल ने मनेन्द्रगढ़ विधायक को फोन कर कहा…देखिए खबर::
अनूप बड़ेरिया
छग के मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल के 49 वें जन्मदिन पर आज सुबह राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फोन कर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए इसी प्रकार निरन्तर जनता की सेवा करने का आशीर्वाद दिया।
उल्लेखनीय है मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल जहां पेशे से एक ख्यातिलब्ध नेत्र चिकित्सक हैं वहीं एक विधायक के रूप में जनता की भरपूर सेवा कर रहे हैं। राज्य में स्कूटी वाले विधायक के रूप में प्रसिद्ध डॉक्टर विनय जायसवाल सुबह से ही स्कूटी में निकल कर “सुबह की सैर उनकी खैर” के साथ आम जनों की समस्याओं को सुनकर उनका निदान करते हैं। इसके बाद वह अपने कार्यालय में रोजाना जन समस्याओं को सुनकर पर आम लोगो की परेशानियों का समाधान करते हैं। उनके पास जाने वाला हर व्यक्ति इतना निश्चिंत होता है, कि वह जानता है कि विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल के जाने के बाद उसकी हर प्रकार की समस्या का निराकरण अवश्य होगा। डॉ विनय जायसवाल ने जहां कालरी कर्मियों की समस्याओं को दूर किया। वही शहर की हर बुनियादी समस्याओं को दूर कर विकास के कई आयाम गढ़ते हुए अभिनव पहल करते हुए मनेंद्रगढ़ को जिला बनवाने, मेडिकल कॉलेज की सौगात देने के अलावा चिरमिरी में जिला हॉस्पिटल की सौगात बड़ी उपलब्धियों के साथ एक मील का पत्थर स्थापित किया है। सौम्य, मधुर व्यवहार व संघर्ष के दिनों के साथियों को साथ रखने की डॉ. विनय जायसवाल यह अदा भी को लोगो उनका कायल बनाती है। PAGE11NEWS आज उनके जन्मदिन पर ढेरो शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।