
बड़ी खबर::हटाए गए जनपद CEO..मनोज सिंह होंगे नए CEO.. अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित अनेक ने की थी शिकायत…
अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिले के जनपद पंचायत CEO डिप्टी कलेक्टर विनय कुमार कश्यप को हटा कर कलेक्टर कार्यालय में संलग्न कर दिया गया है। मनोज कुमार जगत बैकुंठपुर जनपद पंचायत के नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे। उल्लेखनीय है कि जनपद CEO विनय कश्यप को हटाने के लिए अध्यक्ष सौभाग्यवती सिंह व उपाध्यक्ष आशा साहू व अनेक जनपद सदस्यों ने प्रभारी मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत की थी। वहीं कुछ समय पहले जनपद के प्रतिनिधियों सहित भाजपा, कांग्रेस व गोंडवाना के लोगो ने भी जनपद कार्यालय के सामने CEO को हटाने के लिए अभूतपूर्व प्रदर्शन किया था।