![](https://page11news.com/wp-content/uploads/2020/02/trfedsa.jpg)
सब को खुश करने की कवायद… कोरिया कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषित. 10 उपाध्यक्ष, 12 महामंत्री, 36 सचिव , 59 संयुक्त महामंत्री, 40 संयुक्त सचिव..
देर लगी आने में शुक्र है फिर भी आए तो… आखिरकार जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया की कार्यकारिणी लंबे इंतजार के बाद घोषित कर दी गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नजीर अजहर ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से मंजूरी मिलने के बाद आज जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया की जंबो कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। सूची देखकर साफ जाहिर है कि जिले के तीनों विधायकों के साथ सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को खुश रखने की कवायद की गई है। कोरिया कांग्रेस में थोक के भाव 10 उपाध्यक्ष, 12 महामंत्री, 36 सचिव , 59 संयुक्त महामंत्री, 40 संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। वहीं कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद भाजपाई सोशल मीडिया में इसे वायरल कर इस का उपहास कर रहे हैं। भाजपा जिलाा महामंत्री देवेंद्र तिवारी ने जारी सूची के बाद अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि कुर्सी दौड़ लिस्ट जारी होने पर बधाई…
जिला कांग्रेस कमेटी की पूरी सूची इस प्रकार है-