विधायक अम्बिका सिंह की पहल…कलेक्टर ने दी 4.50 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति.. सुभाष नगर में शेड निर्माण…गर्ल्स कॉलेज में पेयजल हेतु बोरिंग…
अनूप बड़ेरिया
कलेक्टर ने बैकुण्ठपुर क्षेत्र की विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव की अनुशंसा पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के तहत 4 लाख 50 हजार रूपये की राषि की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिसमें जिले के विकासखंड बैकुण्ठपुर के चरचा के सुभाष नगर में विधायक निधि से शेड निर्माण कार्य के लिए 3 लाख एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय बैकुण्ठपुर में पेयजल हेतु बोरवेल खनन कार्य के लिए 1 लाख 50 हजार रूपये की राशि शामिल है। इसके अलावा पटना व बैकुण्ठपुर गर्ल्स कॉलेज में वाटर कूलर भी लगेगा। उन्होंने उक्त कार्य के लिए नियुक्त संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी को निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये हैं।