
कोरिया भाजयुमो में रार::मण्डल अध्यक्ष और कार्यसमिति की जारी सूची में विवाद…अध्यक्ष को हवा नही और हुई नियुक्ति…अब अध्यक्ष और महामंत्री ने वीडियो जारी कर …विवाद की गूंज राजधानी तक..
अनूप बड़ेरिया
बड़ी जद्दोजहद के बाद बाद प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कोरिया जिले में भाजयुमो अध्यक्ष और महामंत्री की नियुक्ति की। नियुक्ति आदेश के महज 24 घण्टे के भीतर ही भाजपा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल और भाजयुमो के नवनियुक्त महामंत्री शारदा गुप्ता के हस्ताक्षर से जिले की कार्यसमिति और मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गयी। सबसे बड़ी बात यह है कि इसकी भनक नवनियुक्त भाजयुमो जिला अध्यक्ष अंचल राजवाड़े को नही लगी। जब सूची सोशल मीडिया में वायरल हुई तब उन्हें पता चला। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू और संगठन मंत्री पवन साय से बात की गई। जिसके बाद अंचल राजवाड़े ने वीडियो के माध्यम से अपना बयान जारी किया कि यह नियुक्ति उनकी जानकारी के बगैर पार्टी के संविधान के विरुद्ध हुई है। पूरे मण्डल का दौरा कर वरिष्ठों से विचार विमर्श कर प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री की अनुशंसा के बाद नियुक्ति की जाएगी।इसके बाद जिला महामंत्री शारदा गुप्ता ने भी वीडियो जारी कर अपने वक्तव्य में बताया कि यह नियुक्ति पूरी तरह उच्च पदाधिकारियों की अनुशंसा पर वैध तरीके से की गई है। राजनीतिक धड़ा इसे जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल और पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े के आपसी कथित रार से भी इसे जोड़ कर देख रहा है।
देखें अंचल व शारदा के बयान वाले वीडियो-