
प्रतिनिधि मंडल ने कृषि अधिकारियों से किया सौजन्य भेंट ..…और इस काम के लिए दिया साधुवाद ….यह भी कहा की पदोन्नति समय सीमा में हो ….
रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विस्तार अधिकारी संघ का प्रतिनिधिमंडल ने अपर संचालक कृषि श्री एस सी पदम से सौजन्य भेंट कर उन्हें नववर्ष की बधाई दिया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के कृषि विकास अधिकारियों को पदोन्नति पश्चात एक वेतन वृद्धि दिए जाने हेतु आदेश प्रसारित करने में सहयोग के लिए उन्हें साधुवाद दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त संचालक कृषि श्री विकास मिश्रा से भी सौजन्य भेंट किया और नववर्ष की बधाई दिया। प्रतिनिधिमंडल ने कृषि विकास अधिकारी पद से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पद पदोन्नति के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि समय पर पदोन्नति नहीं होने से कई कर्मचारी पदोन्नति की आस लिए हुए अधि वार्षिकी पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे हैं इसलिए पदोन्नति समय सीमा पर होनी चाहिए। संयुक्त संचालक श्री विकास मिश्रा ने भी प्रतिनिधिमंडल की बातों से सहमति जताई तथा कृषि विकास अधिकारियों की पदोन्नति सूची शीघ्र जारी किए जाने की बात कही। छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विकास अधिकारी संघ के प्रतिनिधिमंडल में प्रांत अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह उपाध्यक्ष रमेश चंद्र भावेल सचिव रमतु नेताम सह सचिव आर पी मरावी कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम सिंह सोरी एमआर डहरे शामिल थे।