♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए एज फैक्टर नही::-सुबोध कांत सहाय..जिलाध्यक्ष के लिए 10 लोगो ने की दावेदारी.. ये है नाम

अनूप बड़ेरिया
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष चुनने की कवायद में ऑब्जर्वर व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय अपनी टीम के साथ कोरिया जिले के राजीव भवन में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 125 साल की पुरानी पार्टी कांग्रेस आज जो कुछ भी है, कार्यकर्ताओं और संगठन के दम पर है।

सहाय ने कहा संगठन को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के और राहुल गांधी की मंशानुरूप संगठन सर्जन अभियान के अंतर्गत जिला अध्यक्ष चुना जाएगा। आने वाले समय में इसी प्रकार ब्लॉक व मंडल अध्यक्ष का भी चयन होगा। सुबोध कांत सहाय ने कहा कि राहुल ग़ांधी के वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को कार्यकर्ताओं और संगठन की बदौलत ही सफलता मिली है। जिला अध्यक्ष के लिए 60 वर्ष की उम्र सीमा के सवाल पर ऑब्जर्वर सुबोध खान सहाय ने कहा कि जिला अध्यक्ष के लिए एज फैक्टर का कोई प्रावधान नहीं है। किसी भी उम्र का वह जातिगत समीकरण को देखकर किसी भी वर्ग के योग्य उम्मीदवार को जिला अध्यक्ष बनाया जा सकता है। 
प्रेस वार्ता के दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, भरतपुर-सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरों, मनेन्द्रगढ़ के पूर्व विधायक डॉ विनय जायसवाल, बैकुंठपुर की पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव, योगेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, नजीर अजहर, अशोक जायसवाल सहित अनेक नेता उपस्थित रहे।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष के लिए नेताओं ने की दावेदारी-

संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष यवत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, पूर्व महामंत्री शैलेंद्र सिंह, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष मुख्तार अहमद, आशीष डबरे, बिहारी लाल राजवाडे,  विकास श्रीवास्तव, विजय सिंह ने ऑब्जर्वर सुबोधकांत सहाय के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत किया।
ANUP BADERIYA

 
 BAIKUNTHPUR KOREA C.G

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close