♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

एक फोन कॉल में सबकी समस्या दूर करने वाले मिलनसार व्यक्तित्व के नपा उपाध्यक्ष आशीष यादव आगामी नपा चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार.. अब शहर को दी हाई मास्क लाइट की सौगात…

 

अनूप बड़ेरिया

एक फोन कॉल..वार्ड सम्बंधित सभी समस्याओं का त्वरित समाधान.. ऐसे हैं कांग्रेस नेता व नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के उपाध्यक्ष आशीष यादव जो लल्ला यादव के नाम से फेमस हैं। शहर में हाल ही में अति सुंदर व आकर्षक का केंद्र बना परशुराम चौक आज शहर की सुंदरता में चार चांद लगा रहा है।
अब आशीष यादव की पहल पर शहर के  लगभग 13 वार्ड अब 96.47 लाख की कीमत वाले हाई मास्क लाइट से जगमाएँगे। बाकी वार्डो में भी जल्द ही इस तरह की रोशनी गुलजार होगी। श्रीराम त्रिमार्ग, रामानुज मिनी स्टेडियम में शहरों की तर्ज पर हाई मास्क लाइट जो खिलाड़ियों के अलावा अब सांस्कृतिक कार्यक्रम व सरकारी आयोजनों में भी काम आ रही है। अपने खुद के वार्ड के अलावा पूरे शहर में नाली, सड़क, बिजली, पानी व साफ सफाई के अलावा हर बुनियादी समस्याओं पर बारीक नजर रख कर उसे फौरन दूर करने वाले नपा उपाध्यक्ष आशीष यादव ही हैं।
 आपको बता दें कि लगातार दो बार से पार्षद रहे आशीष यादव वर्तमान में बैकुंठपुर नगर पालिका के उपाध्यक्ष भी हैं। आशीष यादव अपने सरल, सहज, मृदभाषी व सौम्य व्यवहार की वजह से पूरे बैकुंठपुर नगरपालिका क्षेत्र मे काफी लोकप्रिय हैं। किसी भी वार्ड की कोई समस्या हो, कोई उन्हें यदि फोन भी कर दे तो घंटे भर के भीतर ही उनकी छोटी-बड़ी सभी समस्याओं का समाधान हो जाता है। सोशल मीडिया इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। लोग फेसबुक में आशीष यादव के कामों की तारीफ करते नही थकते हैं।
 यही वजह है कि उनकी लोकप्रियता पूरे नगर पालिका क्षेत्र में दिनों दिन बढ़ गई है और उनकी इस लोकप्रियता के आगे कांग्रेस तो कांग्रेस, भाजपा में भी आगामी नपा अध्यक्ष पद के चुनाव में दूर-दूर तक टक्कर देने वाला कोई नेता नजर नहीं आ रहा है।

यदि पार्टी अभी सर्वे करा लें तो 90 फीसदी से अधिक लोग आशीष यादव का ही नाम लेंगे। आधार पर आशीष यादव को नगर पालिका बैकुंठपुर के लिए अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया तो इसके बाद बैकुंठपुर नगरपालिका सीट कांग्रेस की झोली में जाना तय है।
ANUP BADERIYA

 
 BAIKUNTHPUR KOREA C.G

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close