
बेमौसम बारिश से किसानों की फसल हुई खराब,प्रभावित किसानों को राहत राशि मुहैया कराने की मांग को लेकर कलेक्टर मैडम को सौपा ज्ञापन – कृष्ण कुमार राजवाड़े
लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया/किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष कोरिया कृष्ण कुमार राजवाड़े,युवा नेता रामसाय सोरी,इंद्रदेव पाण्डेय (सांसद प्रतिनिधि),एवं प्रदुमन सिंह (कांग्रेस मीडिया प्रभारी सोनहत) किसानों के मुद्दों को लेकर कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा।
किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि असमय बारिश होने के कारण प्रदेश के अन्य जिलों की भांति कोरिया जिले में भी धान की खेती को काफी हद तक नुकसान पहुंचा है।बारिश के कारण किसानों का धान खेत में ही भीगकर क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे कई किसान धान की कटाई -मिसाइ नहीं कर पाए। प्रभावित किसान जो धान की खेती पर ही आश्रित हैं। किसानों के फसलों का मौके जांच कर हुई क्षतिपूर्ति के राहत राशि प्रदान करें।





