♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राहुल गांधी ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता से की सीधी चर्चा, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का दिया मंत्र

अभनपुर के 10 दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय नेतृत्व ने दिए संगठन विस्तार और जनसंपर्क के गुर

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रदेशभर से आए जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षों से व्यक्तिगत संवाद किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने भी राहुल गांधी से मुलाकात कर जिले में संगठन की जमीनी स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन विस्तार से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
बैठक के दौरान राहुल गांधी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आम जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने तथा संविधान और सामाजिक न्याय के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों से संगठन को अधिक सक्रिय, जवाबदेह और जनहित के मुद्दों पर मुखर बनाने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय प्रशिक्षक ने संगठन निर्माण, नेतृत्व विकास, जनसंपर्क, बूथ प्रबंधन और आधुनिक संगठनात्मक कार्यप्रणाली पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। शिविर में राहुल ग़ांधी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।
शिविर के समापन पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव और राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन को जिले के प्रत्येक ब्लॉक, मंडल, सेक्टर, पंचायत और बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय और जनहित के मुद्दों पर प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगातार काम किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close