♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया..पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक प्रतिशोध,भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप

 

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट

कोरिया/आज जिला मुख्यालय कुमार साहब चौक बैकुंठपुर में कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल की एसीबी एवं ईओडब्ल्यू द्वारा की गई गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए इसे लोकतंत्र और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास बताया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार केंद्रीय एवं राज्य की जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं की छवि धूमिल करने और उन्हें प्रताड़ित करने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के समय से ही ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के रूप में किया जाता रहा है और अब उसी कड़ी में राज्य की जांच एजेंसियों के माध्यम से कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में केंद्रीय एजेंसियां कोई ठोस तथ्य सामने नहीं ला सकीं, उन्हीं मामलों में अब ईओडब्ल्यू और एसीबी के जरिए कार्रवाई कर राजनीतिक द्वेष की भावना से कांग्रेस नेताओं को परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस इस तरह की दमनात्मक कार्रवाई से डरने वाली नहीं है और लोकतंत्र तथा जनहित की रक्षा के लिए अपना संघर्ष निरंतर जारी रखेगी।

जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल,महामंत्री बृजवासी तिवारी,ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े,जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह,आशीष यादव लल्ला,शैलेन्द्र सिंह,अजय सिंह,गणेश राजवाड़े, दीपक गुप्ता,रामकृष साहू,विकास श्रीवास्तव,धीरज सिंह,साहब अख्तर,चंद्र प्रकाश राजवाड़े,विजय सिंह,अविनाश पाठक,जाग्रत कुर्रे, सत्यनारायण मोदी,संतोष गोयन, विजय चक्रधारी,सौरभ गुप्ता,अंकित गुप्ता,मनीष सिंह,असद इराकी,बसंत सिंह,एजाज़ गुड्डू, राजू भगत,कैलाश कुर्रे, रियाजउद्दीन,बाबूलाल राजवाड़े एवं अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close