♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बैकुंठपुर पुलिस का गांजा तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, सप्लायर और वित्तीय मददगार गिरफ्तार

बैकुंठपुर पुलिस का गांजा तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, सप्लायर और वित्तीय मददगार गिरफ्तार

50 हजार के गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर बिलासपुर और पटना तक पहुंची पुलिस, अब तक तीन गिरफ्तार; तस्करी के पूरे नेटवर्क की तलाश जारी

 

कोरिया/बैकुंठपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ बैकुंठपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा सप्लायर और वित्तीय लेनदेन में सहयोग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गांजा तस्करी के मामले में पुलिस अब तक कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी के नेटवर्क में गांजा सप्लाई से लेकर आर्थिक लेनदेन तक की कड़ियों को जोड़ते हुए पूरे गिरोह की पड़ताल शुरू कर दी है।

ढोढ़ी बहरा के पास गांजे के साथ पकड़ा गया था आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 7 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ग्राम ढोढ़ी बहरा सलका से बैकुंठपुर की ओर पैदल गांजा लेकर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम ढोढ़ी बहरा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान जयप्रकाश चक्रधारी (38 वर्ष), निवासी ग्राम ढोढ़ी बहरा के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो पैकेट में कुल 2 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये बताई गई। इसके अलावा गांजा बिक्री से प्राप्त 5 हजार रुपये नकद और एक रियलमी मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

पूछताछ में खुला सप्लाई और पैसों का कनेक्शन

प्रारंभिक पूछताछ में जयप्रकाश चक्रधारी ने बताया कि उसने गांजा बिलासपुर निवासी मो. बिलाल से खरीदा था। वहीं अवैध खरीद-फरोख्त में पटना निवासी इमरान खान द्वारा बैंक खाते में पैसे लेने तथा अन्य माध्यमों से सहयोग किए जाने की जानकारी सामने आई।

मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर बिलासपुर निवासी मो. बिलाल (32 वर्ष) तथा पटना निवासी इमरान खान (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मो. बिलाल गांजा सप्लायर की भूमिका में था, जबकि इमरान खान वित्तीय लेनदेन में सहयोग कर रहा था।

खरीददार से सप्लायर और वित्तीय मददगार तक पहुंची कार्रवाई

इस मामले में गांजा खरीदने वाले जयप्रकाश चक्रधारी के बाद सप्लायर मो. बिलाल और वित्तीय मददगार इमरान खान की गिरफ्तारी के साथ अब तक कुल तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। दोनों नए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

तस्करी नेटवर्क की अन्य कड़ियों पर पुलिस की नजर

बैकुंठपुर पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले की एंड-टू-एंड जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध गांजा कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है तथा पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close