
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया भव्य स्वागत…
अनूप बड़ेरिया
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चर्चा कॉलरी के हेलीपैड मैदान में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के पक्ष में आम सभा लेने पहुंचे। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का महामाला के द्वारा भव्य व ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के स्वागत के दौरान पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, मनेंद्रगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शर्मा, सोनहत ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिंह, चरचा ब्लॉक अध्यक्ष अजीत लकड़ा, भरतपुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, प्रवीण भट्टाचार्य, अमित दुबे, अरशद इराकी सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहे।