थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर मिला अज्ञात शव..पुलिस पहुंचीं मौके पर.. काफी समय से बीमार लावारिस घूमता था मृतक…
अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के सिटी कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर जनपद पंचायत ऑफिस के सामने अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। बताया जाता है कि मृतक काफी समय से बीमार था, उसके सिर में गम्भीर घाव था जो कि सड़ गया था, उसमें कीड़े पड़ गए थे व बदबू भी आने लगी थी। मृतक का कुछ दिन पूर्व उपचार के लिए गौ सेवक अनुराग दुबे व अमित श्रीवास्तव ने जिला चिकित्सालय में उपचार भी कराया था। लेकिन उसे अस्पताल में भर्ती नही किया गया।

मृतक 2 दिन से जनपद पंचायत के सामने होटल के पास पड़ा था, सम्भवतः ठंड व बीमारी से गुरुवार की देर रात्रि उसकी मौत हो गयी। सुबह पुलिस को इसकी जानकारी मिली। मौके पर ही थाना प्रभारी एलपी पटेल, एएसआई केके राजवाड़े पहुंच कर शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।