
कोरिया के 8 खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय शतरंज टूर्नामेंट के लिए हुआ चयन
अनूप बड़ेरिया
बैकुण्ठपुर- अम्बिकापुर में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय शतरंज चयन प्रतियोगिता में बैकुण्ठपुर कोरिया के आठ शतरंज खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्ग में अपना स्थान सुनिश्चित कर 3 अक्टूबर से राजनांदगांव में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय शतरंज चयन स्पर्धा के लिए सरगुजा शतरंज टीम में क्वालीफाई किया। स्टेट के लिए चयनित सूरज देवांगन, रूमान अहमद, नेहा, फरहीन खान,वेदिका शर्मा, प्रथम बड़ेरिया, अभिनंदन बड़ेरिया और अमन हैं।
इस अवसर पर कोरिया जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह दद्दा सहित आशीष गुप्ता ,योगेश गुप्ता,शिवहरी,डॉ विजय जांगड़े, अब्दुल शमीम, अंजुम,अजय गुप्ता, संवर्त कुमार रूप,रूपनारायण पांडेय, पुष्पेंद्र सिंह,डॉ गौरवकान्त बड़ेरिया,राशिध्द राशिद,ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित खिलाड़ियों बधाई और शुभकामनाएं दी है,