♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

चुनाव प्रचार में भारी भाजपा के विपिन बिहारी.. टक्कर दे रही कांग्रेसी आशा कुमारी…जनपद सदस्य सीट क्रमांक 17 में मचा घमासान..

चुनाव प्रचार में भारी भाजपा के विपिन बिहारी.. टक्कर दे रही कांग्रेसी आशा कुमारी…जनपद सदस्य सीट क्रमांक 17 में मचा घमासान..

अनूप बड़ेरिया
घटती और बढ़ती कड़ाके की ठंड के बीच चुनावी सरगर्मी के बीच सियासी पारा अभी भी जोरों पर है। त्रिस्तरीय पंचायती चुनावों में बैकुंठपुर जनपद पंचायत की सीट क्रमांक 17 भारतीय जनता पार्टी के विपिन बिहारी जायसवाल का चुनाव प्रचार अभियान चरम सीमा पर नजर आ रहा है दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने यहां काफी पहले ही अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था जिसकी वजह से भाजपा यहां काफी आगे नजर आ रही है।इसके मुकाबले कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की सूची नामांकन भरने के अंतिम दिन घोषित जिस वजह से चुनाव प्रचार अभियान में कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती आशा साहू पीछे नजर आ रही हैं। बावजूद इसके दोनों के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद जताई जा रही है।
भाजपा संगठन ने भी इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा रखी है। भाजपा के संजय अग्रवाल, मनोज गुप्ता, लक्ष्मी जायसवाल ,कमलेश गुप्ता सहित अनेक नेताओं ने यहां मोर्चा डाल कर रखा हुआ है पंचायती चुनाव में भाजपा नेता संजय अग्रवाल भी एक विशेष रणनीति कार्य के रूप में उभरकर सामने आते दिख रहे हैं।
वही प्रचार के दौरान विपिन जायसवाल को भारी जनसमर्थन मिलता नजर आ रहा है देर रात नुक्कड़ सभाओं में भी ठंड के बावजूद भारी संख्या में ग्रामीणों का जमावड़ा हो रहा है इसके अलावा विपिन जायसवाल अपनी टीम के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान में लगे हुए हैं। वहीं कांग्रेस की आशा देवी को महिला होने का फायदा भी नजर आ रहा है, वह अपनी महिलाओं की टीम के साथ डोर टू डोर संपर्क कर कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे रही हैं। छिंदिया, अमहर आदि के इस क्षेत्र में सुबह से ही प्रचार अभियान की धमक दिखाई दे रही है। फिलहाल तो भाजपा प्रत्याशी का ही पलड़ा इस जनपद सीट में भारी नजर आ रहा है फिर भी देखना यह है कि 28 जनवरी को मतदाताओं का मूड क्या रहता है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close