♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

हल्ला बोल::भाजपा का 22 को होगा जंगी प्रदर्शन… कलेक्ट्रेट ऑफिस का घेराव व गिरफ्तारी… धान खरीदी में भर्राशाही को…

अनूप बड़ेरिया

धान खरीदी में पूरे राज्य में व्याप्त अव्यवस्था, वारदाने की कमी से धान खरीदी केंद्रों का बंद होना जैसी स्थिति से राज्य का किसान त्रस्त हो चुका है। किसानों के साथ हो रहे घोर अन्याय के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय के निर्देश पर 22 जनवरी को जिला मुख्यालय नगरपालिका कॉम्प्लेक्स के सामने भाजपा जिला कोरिया के जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल के नेतृत्व में मध्यान्ह 12 बजे से जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा, इसके पश्चात कलेक्टोरेट का घेराव कर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गिरफ्तारी दी जाएगी।
भाजपा जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा लगातार कांग्रेस को किसानों की समस्या के निराकरण हेतु सचेत करती रही है। लोक लुभावन वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस ने राज्य के आर्थिक ढांचे को पूरी तरह हिला कर रख दिया है। आज राज्य का अन्नदाता खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ खड़ी होकर हर स्तर पर लड़ाई लड़ने को तैयार है।
22 जनवरी को तीनों विधानसभा के कार्यकर्ता एवं किसान जिला मुख्यालय में इकट्ठे होकर किसान हित में आवाज बुलंद करेंगे। 12 बजे से धरना प्रदर्शन शुरू होगा फिर सभी कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर गिरफ्तारी देंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close