
देश के मशहूर शिल्पकार … स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्स एमएलए और जिले में जन- नायक के नाम से मशहूर जाने माने रामकुमार अग्रवाल की प्रतिमा को दे रहे इस तरह मूर्त रूप …. इतने फिट की होगी इस धातु की प्रतिमा … सचिव ने बताया जिला प्रशासन से अपेक्षित सहयोग ……..पढ़ें पूरी खबर
रायगढ़।
देश के मशहूर शिल्पकार प्रभात रॉय ग्वालियर ने ‘स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधायक जननायक रामकुमार अग्रवाल जी की 07 फीट मेटल प्रतिमा को मूर्त रूप देना शुरू कर दिया है। उन्होंने एक प्रारंभिक शिल्प के फोटो ग्राफ्स भेजें हैं। कार्य बहुत ही कलात्मक तरीके से सुंदर शिल्प को साकार कर अतिशीघ्र डिलीवर करने की प्रतिबद्धता दर्शायी है। जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा ने उन्हें अग्रिम राशि देकर अतिशीघ्र प्रतिमा निर्माण करने हेतु आग्रह किया है। मूर्तिकार प्रभात रॉय ने माह नवम्बर 2021 तक मूर्ति रायगढ़ में पहुंचाकर देने हेतु आश्वस्त किया है। अतएव मूर्ति पूर्णतः बनकर नवंबर 2021 तक रायगढ़ में हमें उपलब्ध हो जायेगी।
जिला प्रशासन का सराहनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है।मोर्चा ने जिला प्रशासन से प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण एवम अन्य अनिवार्य व्यवस्थाओं को समय से पूर्व व्यवस्थित तथा पूर्ण तैयारी करने हेतु निवेदन किया है।
शिल्पकार प्रभात रॉय जी ने दीपावली के बाद मोर्चा के सदस्यों सहित परिवार के एक सदस्य को प्रतिमा के सही स्वरूप व फाइनल टच देने हेतु आमंत्रित किया है। रायगढ़ में परिवार के सहयोगी सदस्य एवं प्रसिद्ध चित्रकार आर्ट डिजाइनर श्री पी एस खोडियार जी एवं सुरेंद्र सिंह ठाकुर जी का तकनीकी रूप से विशेष मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त हो रहा है।
मोर्चा ने जन जन के अपार स्नेह व सहयोग के लिए सभी के प्रति सम्मान व धन्यवाद प्रेषित करते हुए सदैव सहयोग व स्नेह बनाए रखने की अपेक्षा की है।
उक्ताशय की जानकारी बासु देव शर्मा (एडवोकेट), सचिव
जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा द्वारा दिया गया।