♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नवदुर्गा फ्यूल में हादसे के बाद फर्नेस-3 को कराया बंद प्लांट भी बंद करने जारी किया नोटिस ,फर्नेश ब्लास्ट से एक कि हुई थी मौत और 3 गंभीर घायल ,मानक संचालन प्रक्रिया का पालन नहीं और असुरक्षित कार्य पद्धति का प्रयोग बनी हादसे की वजह

रायगढ़-/- रायगढ़ जिले के सराईपाली स्थित नवदुर्गा फ्यूल कंपनी में गुरूवार को हुए हादसे के बाद औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के उप संचालक ने प्रतिषेध आदेश जारी करते हुए फर्नेस क्रमांक 3 को आगामी आदेश तक बंद करा दिया है तो वहीं प्रारंभिक जांच में सुरक्षा को लेकर बरती गई लापरवाही को देखते हुए कंपनी के प्रबन्धक प्रकाश बेहरा को विभिन्न धाराओं के तहत नोटिस भी जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है। बता दें कि इस हादसे में एक कि मौत हो गई थी और 3 अन्य घायल अब भी गंभीर अवस्था मे है।

पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में स्थित नवदुर्गा फ्यूल प्रा. लिमिटेड के इंडक्शन फर्नेस-3 में हॉट मटेरियल जाम हो जाने की वजह से फर्नेश में ब्लास्ट हो गया था इस घटना में चार श्रमिक भीम कुमार दास, उमेश कोंडा, नरेन्द्र कुमार और जसवंत कंवर ये सभी हॉट मटेरियल की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गये थे। गंभीर हालत में सभी को जिन्दल फोर्टिज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान नरेन्द्र कुमार की मौत हो गई जबकि अन्य तीन श्रमिकों की हालत भी अब तक नाजुक बनी हुई है।
हादसे की खबर मिलने के बाद औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के सहायक संचालक राहुल पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर हादसे की सिलसिलेवार जांच शुरू की जिसमें प्लांट प्रबंधन की घोर लापरवाही सामने आयी है। फर्नेस ब्लास्ट होने की घटना हॉट मटेरियल के जाम होने की वजह से हुई। इसमें कंपनी प्रबंधन द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया का पालन नहीं किया जाना पाया गया और असुरक्षित कार्य पद्धति का प्रयोग करते पाया गया और इसकी ही वजह से फर्नेस में यह हादसा हुआ। ऐसे में विभाग की ओर से आज कंपनी के प्रबन्धन के सह संचालक प्रकाश बेहरा को कारखाना अधिनियम की धारा 7 ए 2 ए, धारा 41 नियम 73 और धारा 108 के तहत नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close