
जन नायक रामकुमार अग्रवाल की मनाई गई 98 वी जयंती …. जन नायक चौक पर किये गए याद …जल्द प्रतिमा का किया जाएगा अनावरण
रायगढ़। जिले के जुझारू व्यक्तित्व के संघर्षशील जन नायक रामकुमार अग्रवाल की 1 जनवरी को 98 वी जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा के साथियों की उपस्थिति में जन नायक रामकुमार अग्रवाल चौक में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया गया।
जन नायक रामकुमार की जयंती के मौके पर केवड़ा बाड़ी बस स्टैंड जन नायक रामकुमार अग्रवाल चौक पर उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। उन्हें याद करते हुए उनके संघर्ष के समय के साथियों ने अपने-अपने तरीके से उनके संघर्षो को याद किया और अपने अपने शब्दों में उनकी बातों को दुहराया। खासतौर पर उनका संघर्ष किसान, कृषि, सिचाई जैसे मुद्दों को लेकर हमेशा मुखर रहे । किसान विरोधी नीतियों को लेकर वे हमेशा मुखर रहा करते थे। उनकी यही परिकल्पना रही है कि केलो नदी पर केलो डेम निर्माण अस्तित्व में आया।
इस मौके पर मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि जल्द जन नायक रामकुमार अग्रवाल की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा । प्रतिमा स्थल पर तेजी से काम चल रहा है। इस मौके पर जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएड की छात्रा रश्मि नायक द्वारा बनाया गया रेखांकित पोस्टर ने खूब सुर्खियां बटोरी जिसमे जन नायक रामकुमार अग्रवाल के चित्र के साथ उनके द्वारा कही गई एक बात कृषि को समृध्द करने के लिए सिचाई संसाधनों को विकसित करने की बात का कोट किया गया था। बता दें कि छात्रा रश्मि नायक कलाविद मनोज श्रीवास्तव से इस कला की शिक्षा प्राप्त कर रही है।