
घरघोड़ा के बैहामुडा साप्ताहिक बाजार में बेलगाम मवेशी तस्कर कार्रवाई के अभाव में शासन प्रशासन का नही रहा ख़ौफ़ बेधड़क दे रहे गौ तस्करी को अंजाम
घरघोड़ा से जाने कुर्रे की रिपोर्ट
रायगढ़-/-गौ तस्करी को लेकर समय समय पर गौ सेवको व शासन प्रशासन के द्वारा कार्रवाई देखने को मिलते रहती है। परंन्तु घरघोड़ा ब्लॉक के बैहामुड़ा के साप्ताहिक बाजार में हो रही पशुओ की खरीद फरोख्त पर जिम्मेदारों की चुप्पी समझ से परे है। बताना लाजमी होगा कि इस अवैध कार्य मे गौ तस्करो के एक गिरोह के सामने आ रही है। जो गोवंश को घेर कर पशु बाजार पहुचाते है।वही दूसरा गिरोह इन्हें वाहन लेकर खरीदी करने मौजूद नजर आता है।जहां बड़ी आसानी से आमजनमानस की आंखों में धूल झोंककर गौवंशो को कत्लगाह पहुचाने कवायद किये जाने की बात सामने आई है।बहरहाल अब इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन कोई सख्ती दिखाती है या फिर मामला आया गया होकर ही रह जायेगा।। क्या गौसेवक निभाएंगे जिम्मेदारी। वैसे तो जिले में मौजूद गौसेवको ने गौवंशो के लिए सैकड़ो कार्य कर आमजन मे बेहतर संदेश दिया है।परंतु घरघोड़ा के बैहामुड़ा साप्ताहिक बाजार में हो रही दिनदहाड़े निरीह गौवंशो की तस्करी उनके लिए खुली चुनौती प्रतीत होती है। जहाँ खुलेआम धड़ल्ले से यहाँ गौवंशो की अवैध तस्करी जारी है।