
ग्राम पंचायत गोबरसिंहा में विधायक प्रकाश नायक के कार्यों से प्रभावित होकर दर्जनों युवाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश
रायगढ़-प्रदेश की कांग्रेस सरकार गांव गरीब व किसान की सरकार है।पूरे देश में छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है जहां धान की कीमत2540 रुपए क्विंटल है।प्रदेश के मुखिया गांव के रहने वाले है। जो गांव, गरीब किसान की समस्याओं को भली भांति समझते है।1 वर्ष में भूमिहीन मजदूरों को 7 हजार देने की योजना प्रदेश सरकार की है।जो हमेशा चाहती है कि किसान उन्नति करे।उक्त बातें विधायक प्रकाश नायक द्वारा ग्राम पंचायत गोबर सिंहा में आयोजित सी सी रोड भूमिपूजन निर्माण व कांग्रेस प्रवेश कार्यक्रम आयोजन के दौरान कही गई।वही विधायक द्वारा आमजन को सबोधित करते हुए कहा गया कि निश्चित रूप से आप लोगो के कांग्रेस में शामिल होने से मजबूती मिलेगी।वही उन्होंने बताया कि 15 वर्षो से प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। जिसकी वजह से स्थिति खराब हो चुकी थी। परन्तु अब इसमें सुधार हो रहा है।
ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत, दर्जनों युवाओं का कांग्रेस प्रवेश
गौरतलब है कि विधायक प्रकाश नायक की कार्य शैली व शासन द्वारा आमजन के हित में चलाई जा रही योजनाओं के सकुशल क्रियान्वयन को लेकर प्रतिबद्धता नजर आती है। यही कारण है कि लगातार युवा वर्ग इनसे प्रभावित है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत गोबरसिंहा में जहा अपने लाडले विधायक को अपने बीच पाकर ग्रामीणों द्वारा फूल मालाओ, ढोल नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया गया। तो वही उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया। जिन्हे विधायक प्रकाश नायक द्वारा गमछा व माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रवेश करने वालो मे प्रमुख रूप से घुराऊ पटेल,चंद्रशेखर पटेल, बालकराम चौहान,मधु पटेल,पंडित राज,नीलमणि साहू, देवार्चन,बलराम सि दार,विशिकेशन,शुक लाल खूंटे,जयलाल बरेट,चंद्र कुमार साहू,खगेश्वर साहू,मिलन सिदार,हरी फोबिया,सुमित लाल साहू,नेतराम डॉक्टर,लखपति यादव,डोरीलाल,सहित दर्जनों युवा शामिल रहे।
इनकी रही उपस्थिति
आज आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों में विधायक प्रतिनिधि पदमन प्रधान,नरेश साहू,कैलाश नायक जिला पंचायत सदस्य, केशव पातर, ताराचंद पटेल,पूर्णचंद्र बैरागी, ,चुनामनी चौहान, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।




