♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

आया है राजा लोगो रे लोगो…TS सिंहदेव का जोरदार स्वागत..TS ने कहा इस शहर से सदैव प्यार मिला..अभूतपूर्व भीड़…ब्लॉक व युकां की दिखी शक्ति….

अनूप बड़ेरिया
दक्षिण भारत के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता कमल हासन की फिल्म अप्पू राजा का मशहूर गीत आया है “राजा लोगो रे लोगो..” की धुन में छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का भव्य व ऐतिहासिक स्वागत ब्लॉक व युवा कांग्रेस के नेतृत्व में घड़ी चौक में किया गया।
पूरा घड़ी चौक युवक कांग्रेस और कांग्रेस के झंडों व बैनर से भरा पड़ा था। भारी भीड़ के बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का आगमन होते ही कर्मा व शैला नृत्य के बीच शानदार आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया गया। मंच में उनके स्वागत के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान टीएस सिंह देव ने युवक कांग्रेस के चुनाव में जीते हुए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि बैकुंठपुर शहर से उन्हें सदैव भरपूर प्यार और स्नेह मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि 30 साल पहले मैंने यहां से विधानसभा के चुनाव लड़ा था और उस समय मात्र 4 पोलिंग में ही जीत हासिल हुई थी लेकिन उस समय की परिस्थितियां अलग थी और अभी की परिस्थितियां अलग है। उन्होंने कहा कि सभी को मिल जुलकर कांग्रेस को मजबूत करना है और आगे बढ़ाना है।
ब्लॉक व युवक कांग्रेस के आयोजन में भारी भीड़- ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह व युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजीव सिंह काजू जब भी किसी कार्यक्रम का नेतृत्व करते हैं उस कार्यक्रम में हमेशा बड़ी तादात में कांग्रेसी उमड़ पड़ते हैं। इसका एक कारण वरिष्ठ के साथ युवावर्ग व महिलाओं को सम्मान देने की वजह भी हो सकती है। आज के इस आयोजन के बाद एक बार फिर अजय सिंह व संजीव सिंह काजू की जोड़ी ने अपने साथियों के साथ अपनी ताकत भी दिखा दी।
इस आयोजन में अम्बिकापुर से आए ट्रेड यूनियन के जेपी श्रीवास्तव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप गुप्ता, मंडी अध्यक्ष ब्रजवासी तिवारी, प्रवीण भट्टाचार्य, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, चर्चा शहर के ब्लॉक अध्यक्ष अजीत लकड़ा, नगर पालिका के उपाध्यक्ष आशीष यादव, सुरेंद्र तिवारी, चंद्र प्रकाश राजवाडे,मनोज दुबे, अमित दुबे, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामसजीला यादव, राकेश जायसवाल, विक्की शिवहरे, विनोद शर्मा पटना, विनोद शर्मा बैकुंठपुर, विपुल शुक्ला, दीपक
गुप्ता, अंकित गुप्ता, रामकृष्ण साहू, हेमसागर यादव, अरशद, लालदास महंत, नागेश्वर यादव,सोनूराज यादव, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मनजिंदर कौर, संगीता राजवाड़े, असगरी सिद्धकी, सुनीता पड़वार, संगीता सोनवानी सहित अनेक कांग्रेसी व युवक कांग्रेस के साथ आम जनता उपस्थित रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close